Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई….
    छत्तीसगढ़

    मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई….

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति (अटेंडेंस) रैंकिंग में निरंतर हो रही सुधार पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों ही क्षेत्रों में उत्साहजनक प्रगति देखने को मिल रही है। इस बार 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक की सात माह की संचयी (कम्युलेटिव) रैंकिंग का आकलन भी किया गया है, जिसमें उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हुआ है। मुख्य सचिव द्वारा ई-ऑफिस में उत्कृष्ट काम करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों, मंत्रालय के विभागों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों और जिला कार्यालयों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।

    मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस एवं उपस्थिति व्यवस्था में अब तक हुए सुधारों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण कराया जाए। साथ ही, यह भी आकलन किया जाए कि अब तक कितनी प्रगति हुई है और भविष्य में किन क्षेत्रों में और बेहतर सुधार किए जा सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में फीडबैक सर्वे कराने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझावों को शामिल किया जा सके।

    मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में ई-ऑफिस एवं उपस्थिति व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें तथा उनके कार्यों की सराहना करें। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को एक आदर्श कार्यालय के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सुधार की भावना आवश्यक है।

    मंत्रालय को आदर्श कार्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए सुधारों का दस्तावेजीकरण और फीडबैक सर्वे कराने के दिए निर्देश

    मंत्रालय में आयोजित इस समारोह में मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम से पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले विभागों में चिकित्सा शिक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनसम्पर्क विभाग एवं आदिम जाति विकास विभाग को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को ई-ऑफिस के लिए सम्मानित किया गया।

    ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव श्रेणी में श्री सच्चिदानंद आलोक को प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया, संयुक्त सचिव स्तर में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग और अनुसूचित जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनुपम त्रिवेद्वी दूसरे स्थान पर रहे और आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री भूपेंद्र कुमार राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से उप सचिव स्तर के अधिकारियों में चिकित्सा शिक्षा विभाग की उप सचिव लवीना पाण्डेय को प्रथम, जनसम्पर्क विभाग की उप सचिव श्रीमती हेमिन बाघे को दूसरे स्थान पर और सामान्य प्रशासन विभाग उप सचिव श्री पुलक भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित हुए।

    अवर सचिव श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत को प्रथम स्थान पर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के श्री पूरन लाल साहू को दूसरे स्थान पर और गृह विभाग के श्री सोनचंद साहू को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

    अनुभाग अधिकारी श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पी. दुर्गा को प्रथम स्थान, सामान्य प्रशासन विभाग के श्री हेमंत कुमार कंबलकर को दूसरा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के श्री विरेन्द्र कुमार को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

    सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के जिया खान लोहानी को प्रथम, राजस्व विभाग के श्री शैलेंद्र कुमार पात्रे को दूसरा स्थान और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मोहम्मद शाहिर अंसारी को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

    वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के जयमनी पहाड़िया को प्रथम स्थान, जेल विभाग के श्री कोमल वर्मा दूसरे स्थान और सामान्य प्रशासन विभाग के श्री प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के श्री संदीप कुमार तारम को प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के श्री प्रभु सिंह राठिया को दूसरे स्थान और सामान्य प्रशासन विभाग के श्री प्रदीप कुमार राय को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

    सहायक ग्रेड-3 श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के श्री ऋषिकेश मिर्चे को प्रथम, सहायक ग्रेड-2 में चिकित्सा शिक्षा विभाग के श्री रामनरेश पाल को दूसरे स्थान पर और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री ओमप्रकाश साहू को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया। इसी तरह से मंत्रालय के समस्त श्रेणियों के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

    मंत्रालय में समयबद्धता के लिए समय पर उपस्थित होने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुभाग अधिकारी कांति सूर्यावंशी, आदिम जाति विकास विभाग की वरिष्ठ सचिवालय सहायक प्रमिला यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री मेलू राम धु्रव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टोनोटायपिस्ट श्री रमाकांत, भृत्य श्री राजकुमार सोरी, आदिम जाति विकास विभाग के निज सचिव श्री हरिश देवांगन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनुपम त्रिवेद्वी, मुख्य सचिव कार्यालय की निज सचिव आराधना साहू, जेल विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी श्री भागेश कुमार धु्रव और मुख्य सचिव कार्यालय के वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री पुरषोत्तम लाल निषाद को एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक उपस्थिति रैकिंग के लिए सम्मानित किया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    किसानों की सुविधा सर्वोपरि, रकबा सुधार के लिए बालोद जिला प्रशासन की त्वरित पहल….

    November 19, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की…..

    November 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश….

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…..

    November 19, 2026

    घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत, ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

    November 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.