Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान…
    छत्तीसगढ़

    किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान…

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों और डिजिटल सुविधाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। इसी का उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र के किसान श्री दिनेश कुमार राय हैं, जिन्होंने किसान तुहर टोकन ऐप की सहायता से घर बैठे टोकन प्राप्त कर मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपना 80 क्विंटल धान आसानी से विक्रय किया।

    किसान श्री दिनेश कुमार राय बताते हैं कि पहले धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती होती थी। टोकन कटवाने के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने और कतारों में इंतजार करने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर लिया। इससे उन्हें टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्र जाने और लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

    श्री राय ने बताया कि निर्धारित टोकन के आधार पर वे अपना 80 क्विंटल धान लेकर मरवाही धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां धान विक्रय की प्रक्रिया सुविधाजनक रही। उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किए गए सुधारों से किसानों को काफी राहत मिली है। विशेष रूप से डिजिटल टोकन सुविधा से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर पा रहे हैं।

    किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों की समस्या कम करने में मदद मिल रही है। किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंच सकते हैं। इस व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने के साथ किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिल रही है।

    श्री दिनेश कुमार राय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। इस दर के आधार पर उनके द्वारा विक्रय किए गए 80 क्विंटल धान का कुल मूल्य 2 लाख 48 हजार रुपये होता है। धान का बेहतर मूल्य मिलने से खेती-किसानी के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ रहा है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में निवेश करने और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलती है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाकर किसानों की बड़ी चिंता दूर की है। अब टोकन के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं पड़ती और धान विक्रय की प्रक्रिया भी सुविधाजनक हो गई है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

    किसान श्री दिनेश कुमार राय ने धान खरीदी की सुगम व्यवस्था, किसान तुहर टोकन ऐप की सुविधा और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है और किसानों का भरोसा बढ़ रहा है।

    मरवाही के किसान श्री दिनेश कुमार राय की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी नीतियों के समन्वय से कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। किसान तुहर टोकन ऐप जैसी सुविधाएं धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ किसानों के समय और श्रम की बचत कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पहल से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य और शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे प्रदेश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।

    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय….

    November 23, 2026

    घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल रमेन डेका….

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री…..

    November 23, 2026

    बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप….

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    November 22, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.