Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल…
    छत्तीसगढ़

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल…

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना में सहभागिता की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने एवं प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित होकर मन को असीम शांति और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु अपनी कृपा और आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण भारतीय सनातन संस्कृति का अमूल्य आध्यात्मिक ग्रंथ है। इसमें वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, उपदेश और जीवन प्रसंग मानव जीवन को प्रेम, करुणा, भक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सदाचार और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

    रायपुर : श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने धर्म की स्थापना, अन्याय के प्रतिकार और लोककल्याण का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें जीवन की कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से इन आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रसार होता है, जिससे समाज में नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं, लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से है। प्रदेश के गांवों में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवंत बनाए रखते हैं। इन आयोजनों में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ये आयोजन न केवल लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराने का अवसर भी प्रदान करते हैं। परिवार और समाज के बीच प्रेम, सम्मान तथा सद्भाव बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    रायपुर : श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थल, पारंपरिक उत्सव और आध्यात्मिक आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को सहेजना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम गुमगरा कलां में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पावन आयोजन समाज में धर्म, भक्ति और सद्भाव का वातावरण निर्मित करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं…..

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास….

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना, रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक…..

    November 23, 2026

    महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम….

    November 23, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.