Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    छत्तीसगढ़

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को महसूस करना, किसी बुजुर्ग की आंखों में छिपी विवशता को समझना, एक मां की चिंता को अपनी चिंता मानना और संघर्ष कर रही किसी बेटी के सपनों को टूटने से बचाने के लिए आगे आना यही मानवीय मूल्यों को संरक्षित करना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली में मानवीय संवेदनाओं का यही सुंदर स्वरूप दिखाई देता है। उनके लिए जनसेवा महज एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से जुड़ा एक संकल्प है। उनकी सहजता, सरलता और आत्मीयता शासन को आम नागरिकों के और करीब ला रही है।

    किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की सफलता का आकलन केवल विकास के आंकड़ों, अधोसंरचनाओं के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन से नहीं किया जा सकता। उसकी वास्तविक कसौटी यह है कि समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में कितना सकारात्मक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली में इसी विचार की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में विकास और मानवीय संवेदनाएं एक दूसरे की पूरक बन रही हैं। शासन की प्राथमिकताओं में जहां प्रदेश की प्रगति है, वहीं उस प्रगति के केंद्र में आम नागरिक का सुख, सम्मान और बेहतर भविष्य भी है।

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सहजता है। पद की गरिमा के साथ व्यवहार की सरलता बनाए रखना उनके नेतृत्व को विशिष्ट बनाता है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जब प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आए नागरिक उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं, तब उनके व्यवहार में एक अभिभावक जैसी आत्मीयता दिखाई देती है। किसी की बात को धैर्यपूर्वक सुनना, उसकी परिस्थितियों को समझना और समाधान के लिए तत्काल पहल करना संवेदनशील नेतृत्व की पहचान है।

    मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग परसराम राठौर से कहा ‘बाबा, चिंता मत कीजिए, तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की गई पहल

    संवेदनशीलता का अर्थ केवल किसी की पीड़ा सुन लेना नहीं, बल्कि उस पीड़ा को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करना भी है। कोरबा जिले के 83 वर्षीय परसराम राठौर के जीवन में तीन दशकों बाद स्पष्ट आवाजें सुन पाने की खुशी इसी संवेदनशीलता का उदाहरण है। मुख्यमंत्री के मुख से निकले शब्द, ‘बाबा, चिंता मत कीजिए’, केवल आश्वासन नहीं थे, बल्कि उनमें एक बुजुर्ग के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव भी निहित था। तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की पहल ने उन शब्दों को सार्थकता प्रदान की। शासन की दृष्टि से यह एक छोटी-सी सहायता हो सकती है, लेकिन उस बुजुर्ग के लिए यह जीवन की एक बड़ी खुशी थी। ऐसे ही क्षण जनसेवा को मानवीय गरिमा प्रदान करते हैं।

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री ने छह वर्षीय अयांश के पैरों के उपचार और तीन वर्षीय पार्थ साहू की आंखों के बेहतर इलाज के लिए की पहल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता का एक महत्वपूर्ण पक्ष बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता है। किसी परिवार के लिए इससे अधिक पीड़ादायक स्थिति क्या हो सकती है कि आर्थिक अभाव के कारण वह अपने बच्चे का उपचार तक न करा सके। ऐसे समय में शासन से मिला सहयोग केवल चिकित्सा मदद नहीं होती, बल्कि पूरे परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन जाता है। छह वर्षीय अयांश के पैरों के उपचार और तीन वर्षीय पार्थ साहू की आंखों के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री की पहल इसी मानवीय दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। इन बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता में एक संवेदनशील अभिभावक का भाव दिखाई देता है।

    जशपुर की बेटी फरहीन को पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक सहायता

    जीवन में कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जब व्यक्ति को आर्थिक सहायता के साथ भावनात्मक संबल की भी आवश्यकता होती है। पिता के निधन और परिवार की आर्थिक कठिनाइयों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रही जशपुर की बेटी फरहीन को मुख्यमंत्री से मिला सहयोग का भरोसा इसी भावनात्मक संबल का उदाहरण है। किसी बेटी को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जीवित रखने के लिए प्रेरित करना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिससे न केवल उनकी वर्तमान की समस्याओं का समाधान हुआ है, बल्कि भविष्य की संभावनाओं को भी सुरक्षित रखना है।

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मानवीय संवेदनाओं की सार्थकता तब और बढ़ जाती है, जब उनके साथ निर्णय लेने की तत्परता जुड़ जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय की कार्यशैली में संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता का यही समन्वय दिखाई देता है। जरूरतमंदों को मौके पर आर्थिक सहायता प्रदान करना, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों के उपचार की व्यवस्था के निर्देश देना शासन को अधिक मानवीय और उत्तरदायी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    मुख्यमंत्री श्री साय का दृष्टिकोण केवल अभावों को दूर करने तक सीमित नहीं है। वे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही बेटियों की उपलब्धियों की सराहना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सहयोग का भरोसा देना उनकी सकारात्मक सोच को अभिव्यक्त करता है। एक संवेदनशील नेतृत्व जहां कमजोर वर्गों को संबल प्रदान करता है, वहीं प्रतिभाशाली युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने का प्रयास भी करता है।

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    सुशासन की अवधारणा में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता का विशेष महत्व है, लेकिन इन सभी के साथ मानवीय संवेदनाओं का समावेश ही सुशासन को पूर्णता प्रदान करता है। जब शासन नागरिकों की कठिनाइयों को समझता है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है और उन्हें सम्मान के साथ अपनी बात रखने का अवसर देता है, तब लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनदर्शन शासन और जनता के बीच इसी विश्वास का सेतु बन रहा है।

    विकास की चमकती तस्वीरों के बीच किसी जरूरतमंद के चेहरे पर लौटी मुस्कान का अपना अलग महत्व होता है। किसी बुजुर्ग को फिर से सुनने की खुशी, किसी मां को अपने बच्चे के स्वस्थ होने की उम्मीद और किसी बेटी को अपने सपनों को साकार करने का भरोसा मिलना ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्हें केवल आंकड़ों में नहीं समेटा जा सकता। संवेदनाओं से समृद्ध नेतृत्व ही जनकल्याणकारी शासन की मजबूत आधारशिला तैयार करता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल इसी दिशा में सुशासन की एक नई इबारत लिख रही है।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    November 26, 2026

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/29
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.