Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…
    छत्तीसगढ़

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों एवं पुलों के साथ ही नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे कार्यों जिनकी निविदा स्वीकृत हो गई हैं, उनके कार्यादेश चयनित ठेकेदारों एवं एजेंसियों को 15 दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए, जिससे कि वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करते हुए कार्यों में अच्छी प्रगति लाई जा सके। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग कर उन्हें नियमित भुगतान करने को कहा। उन्होंने मुख्य अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता से लेकर उप अभियंता तक की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 और चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर उनके काम प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों में अच्छी भौतिक और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

    श्री बंसल ने ठेकेदारों द्वारा किए गए गुणवत्ताहीन कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ दोबारा कराने को कहा। उन्होंने मानपुर-कोहका और गरियाबंद में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से के साथ ही कबीरधाम जिले में परफॉर्मेंस गारंटी की बानौ-कान्हाभैरा मार्ग में खराब हिस्सों को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्यों को पूर्ण कराने को कहा।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में जमा मद के कार्यों, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, न्यायालयीन मामलों, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों के साथ ही सीएम-हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी तथा सीपीग्राम्स (Centralised Public Grievances Redress & Monitoring System) में जन शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, सीजीआरआईडीसीएल के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री शशांक पाण्डेय और उप सचिव श्रीमती अंशिका पाण्डेय सहित विभाग के सभी मुख्य अभियंता भी बैठक में मौजूद थे।

    News Desk

    Related Posts

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह…..

    November 27, 2026

    मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 27, 2026

    सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/30
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.