Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल…
    छत्तीसगढ़

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल…

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी ग्रामीण संस्कृति, एकता और सामूहिक शक्ति के प्रतीक हैं। खेल हमें अनुशासन, धैर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयास की भावना सिखाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री श्री अग्रवाल ने सरगुजा ओलम्पिक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। सरगुजा अंचल के युवाओं में खेलों के प्रति विशेष उत्साह और अपार संभावनाएं हैं। सरगुजा ओलम्पिक के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए व्यापक मंच मिलेगा। उन्होंने युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर क्षेत्र तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा पारंपरिक खेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति अनुकूल वातावरण निर्मित होने से नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और संस्कृति से भी जुड़ी रहेगी।

    ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, उत्साह, दमखम और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता का समापन बड़े ही उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    मंत्री श्री अग्रवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता, निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प है। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी असफलताओं से सीख लेते हुए नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीण स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत खुटिया, आयोजन समिति एवं सहयोगकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और पारस्परिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

    समापन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य, युवा खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खुटिया की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहभागी सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

    November 27, 2026

    सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम, 20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन….

    November 27, 2026

    ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन’ की राह पर छत्तीसगढ़, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ कार्यशाला को किया संबोधित….

    November 27, 2026

    गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा…..

    November 27, 2026
    RO.No :-14063/30
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.