Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»सावधान! भीषण गर्मी का बढ़ने वाला है कहर, लू का प्रकोप भी होगा पहले से ज्यादा; IMD ने चेताया…
    देश

    सावधान! भीषण गर्मी का बढ़ने वाला है कहर, लू का प्रकोप भी होगा पहले से ज्यादा; IMD ने चेताया…

    By April 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सावधान! भीषण गर्मी का बढ़ने वाला है कहर, लू का प्रकोप भी होगा पहले से ज्यादा; IMD ने चेताया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। रविवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    मालूम हो कि इस महीने में लू चलने का यह दूसरा दौर है। पहले दौर में ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात के कुछ हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ी थी।

    अल नीनो कमजोर होती स्थितियों के बीच, मौसम विभाग ने पहले अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी।

    मौसम कार्यालय ने कहा है कि अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में 4-8 दिन लू चलने की आशंका है, जबकि सामान्य तौर पर 1-3 दिन लू वाले दिन होते हैं।

    पूरे अप्रैल-जून की अवधि में सामान्यतः 4 से 8 दिन की तुलना में दस से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है। जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में लू वाले दिन देखे जाने का अनुमान जताया गया है उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड शामिल हैं।

    कुछ स्थानों पर 20 से अधिक दिन तक लू चल सकती है।

    भीषण गर्मी के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है। इसके चलते के कुछ हिस्सों में पानी की कमी हो सकती है। आईएमडी सहित वैश्विक मौसम एजेंसियां भी साल के अंत में ला नीना की स्थिति बनने की उम्मीद कर रही है।

    कश्मीर में बारिश से तापमान गिरा
    कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण रविवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में 3.0 मिमी बारिश, काजीगुंड 2.0 मिमी, पहलगाम 1.7 मिमी, कुपवाड़ा 8.2 मिमी, कोकेरनाग 1.0 मिमी और गुलमर्ग 9.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि 25 अप्रैल तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। दोपहर में गरज के साथ छींटे पड़ने और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का अनुमान है।

    26 से 28 अप्रैल की अवधि के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी और आम तौर पर बादल छाए रहेगा।

    29 और 30 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को कृषि कार्य शुरू करने की सलाह दी है।

    तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ आंधी के आसार
    तेलंगाना के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

    साथ ही इस दौरान बारिश होने के भी आसार हैं। अगले 6 दिनों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    27 अप्रैल को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। यही स्थिति तेलंगाना के मनचेरियल, राजन्ना सिरसिल्ला, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, वारंगल, हनमकोंडा, महबूबनगर, नगरकुर्नूल और वानापर्थी जिलों में भी मंगलवार को रहने के आसार हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के करीमनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हुई। इसी अवधि में तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस आदिलाबाद में दर्ज किया गया।

    ओडिशा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा
    ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए स्कूली छात्रों के लिए 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की।

    राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी समेत सभी स्कूल 25 अप्रैल से बंद रहेंगे। सरकार ने 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक कक्षाएं संचालित करने की भी घोषणा की है।

    इससे पहले, राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति के चलते 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

    राज्य में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था।

    रविवार को अपराह्न 2:30 बजे तक राज्य के झारसुगुड़ा और क्योंझर शहरों में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के छह अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

    Post Views: 2

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वस्थ छत्तीसगढ़ की नई रूपरेखा तैयार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और डिजिटल हेल्थ पर विशेष जोर….

    June 12, 2026

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत किसानों को प्रशिक्षण…..

    June 12, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.