Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»US कर रहा था मदद की तैयारी, इजरायल ने पहले ही कर दी बमबारी; गाजा में 22 मरे…
    विदेश

    US कर रहा था मदद की तैयारी, इजरायल ने पहले ही कर दी बमबारी; गाजा में 22 मरे…

    By April 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा के दक्षिणी शहर रफह में रातभर किए गए इजरायली हमलों में 18 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई।

    स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इजरायल ने रफह पर लगातार हवाई हमले किए हैं। गाजा की 23 लाख की आबादी में से आधे से अधिक लोगों ने कहीं और रहने के लिए शरण मांगी है।

    खास बात है कि ये घटना ऐसे समय पर हुई, जब अमेरिका गाजा के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता को मंजूरी देने की तैयारी कर रहा था। 

    अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने शनिवार को 26 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी दे दी थी, जिसमें गाजा के लिए लगभग नौ अरब अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता शामिल है।

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘आगामी दिनों में हम हमास पर राजनीतिक और सैन्य दबाव बढ़ाएंगे क्योंकि अपने बंधकों को वापस लाने और जीत हासिल करने का यही एकमात्र तरीका है। हम जल्द ही हमास पर और जबरदस्त हमला करेंगे।’ उ

    न्होंने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। 

    एक अस्पताल के अनुसार, पहले हमले में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल के अनुसार महिला गर्भवती थी और डॉक्टर बच्चे को बचाने में सफल रहे।

    अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार दूसरे हमले में एक ही परिवार के 17 बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। एक रात पहले रफह में हवाई हमले में छह बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। 

    स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल-हमास युद्ध में 34 हजार से अधिक फलस्तीनी लोग मारे गए हैं। इजरायल के कब्जे वाले ‘वेस्ट बैंक’ में भी तनाव बढ़ गया है।

    इजरायली सैनिकों ने दो फलस्तीनियों की हत्या कर दी। सेना का कहना है कि रविवार तड़के दक्षिणी वेस्ट बैंक के हेब्रोन शहर के निकट एक जांच चौकी पर चाकू और बंदूक से हमला किया गया।

    फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मारे गए दोनों लोग एक ही परिवार से 18 और 19 साल के थे।

    दक्षिणी इजरायल में एक जबरदस्त हमले के बाद गाजा में सात अक्टूबर को युद्ध शुरू हुआ था जिसमें हमास और अन्य आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था।

    मृतकों में ज्यादातर नागरिक थे और लगभग 250 बंधकों का अपहरण कर लिया गया था।

    Post Views: 2

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.