Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»CPM को लगने वाला है तगड़ा झटका? बड़े नेता के BJP में शामिल होने की अटकलें…
    देश

    CPM को लगने वाला है तगड़ा झटका? बड़े नेता के BJP में शामिल होने की अटकलें…

    By April 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को लोकसभा चुनावों के बीच बड़ा झटका लगने की आशंका है।

    सीनियर नेता ई. पी. जयराजन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ वाम दल परेशान दिखे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने सहयोगी जयराजन को आगाह किया कि वह अपने संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

    विजयन ने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के संयोजक जयराजन को आगाह किया और स्थानीय कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘अगर भगवान शिव किसी पापी से जुड़ जाते हैं, तो शिव भी पापी बन जाएंगे।’

    सीएम का यह बयान बीजेपी लीडर शोभा सुरेंद्रन की ओर से जयराजन को अपनी पार्टी में शामिल करने संबंधी प्रयास का जिक्र किए जाने के बाद आया। 

    2 दिन पहले शोभा ने आरोप लगाया था कि एक मध्यस्थ ने शीर्ष माकपा नेता की मदद करने की कोशिश की थी, जो भाजपा में शामिल होना चाहते थे।

    गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि वह नेता ईपी जयराजन थे। कन्नूर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो हर दिन यह सोचते हुए उठते हैं कि किसे धोखा देना है। भाजपा और जयराजन के बीच कथित मध्यस्थ की भूमिका टी जी नंदकुमार ने निभाई।

    विजयन ने उनका नाम लिए बिना कहा कि ऐसे लोगों के साथ किसी भी तरह की दोस्ती या परिचय से आमतौर पर बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव यह रहा है कि जयराजन का संबंध हमेशा सभी के साथ अच्छा रहता है। आमतौर पर ऐसे मामलों में वह सतर्क नहीं रहते हैं।

    जयराजन की प्रकाश जावडे़कर से हुई मुलाकात?
    सीएम ने राज्य के राजनीतिक हलकों में दलाल के नाम से जाने जाने वाले नंदकुमार का प्रत्यक्ष जिक्र किए बिना कहा कि इस तरह एक व्यक्ति जिसकी राज्य में सबसे संदिग्ध पृष्ठभूमि है, इन सभी घटनाक्रमों का गवाह बनकर सामने आया।

    विजयन ने कहा कि उन्हें लवलीन मामले में उस व्यक्ति विशेष का संबंध स्पष्ट रूप से पता है, जिसकी लड़ाई वह वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से दोस्ती या परिचय भी अस्वीकार्य है। जयराजन के भाजपा नेता प्रकाश जावडे़कर से मुलाकात की बात स्वीकारने की मीडिया में प्रकाशित खबरों से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि ऐसी मुलाकातों में कुछ भी गलत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने खुद जावडे़कर से बात की थी।

    ‘यह केवल वामपंथ पर हमला करने का तरीका’
    प्रकाश जावडे़कर के साथ जयराजन की कथित मुलाकात के बारे में सवाल का जवाब देते हुए माकपा के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने कहा कि लोग किसी से भी मिल सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह केवल वामपंथ पर हमला करने का तरीका और माकपा के खिलाफ एक ‘राजनीतिक साजिश’ है। गोविंदन ने कहा, ‘राजनीतिक नेताओं के रूप में, हम कई लोगों से मिलते रहते हैं।

    हाल ही में, मैंने एम एम हसन और भाजपा नेता कृष्णदास से मुलाकात की। हम वहां एक टेलीविजन बहस में हिस्सा लेने गए थे। हमारे बीच दोस्ती है, लेकिन हमारे बीच मजबूत राजनीतिक मतभेद हैं। यह व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि राजनीति है, जो मायने रखती है।’

    ‘जयराजन भाजपा में जाते हैं या नहीं, मगर…’
    इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख के. सुधाकरन ने इस मामले पर जयराजन और माकपा की आलोचना जारी रखी। उन्होंने पूछा कि क्या कोई व्यक्ति बिना किसी संबंध के किसी से मिलने जाएगा। सुधाकरन ने कहा, ‘मुझे इसकी परवाह नहीं है कि जयराजन भाजपा में जाते हैं या नहीं।

    हम उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं। जयराजन को किनारे करने के लिए उस पार्टी के अंदर किसी तरह की साजिश थी।

    इसलिए वह दूर रह रहे थे।’ विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री के बयानों के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता और राजग उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि विजयन ने ही हमेशा संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ संबंध बनाए रखे। उन्होंने विजयन पर राज्य में कम्युनिस्ट पार्टी की बदहाली का कारण बनने का भी आरोप लगाया। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.