Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»अमेरिका के कैनसस सिटी में पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसकी बीमा पॉलिसी की रकम से अपने लिए खरीदी सेक्स डॉल…
    विदेश

    अमेरिका के कैनसस सिटी में पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसकी बीमा पॉलिसी की रकम से अपने लिए खरीदी सेक्स डॉल…

    By April 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका के कैनसस सिटी में पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसकी बीमा पॉलिसी की रकम से अपने लिए खरीदी सेक्स डॉल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के कैनसस सिटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

    यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी का कत्ल किया और फिर उसकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की रकम से अपने लिए सेक्स डॉल खरीदी।

    रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपनी पत्नी के नाम से दो बीमा पॉलिसी ले रखी थी।

    पत्नी की मौत के बाद उसे करोड़ों रुपए मिले। महज आठ महीने में उसने पूरी रकम मौज-मस्ती में उड़ा दी। अब वह पत्नी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

    सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की शुरुआत 2019 में तब हुई जब कोल्बी ट्रिकल नाम के व्यक्ति ने 911 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी क्रिस्टन ट्रिकल ने कैनसस स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली है।

    हालांकि जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ कि मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि क्रिस्टन की मौत गोली चलने की वजह से ही हुई है।

    रिवाल्वर पर न ही किसी और के हाथों के निशान मिले और न ही महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान थे। इसके बाद केस आत्महत्या के नाम से दर्ज हुआ।

    पत्नी की बीमा पॉलिसी वाली रकम से खरीदी सेक्स डॉल
    जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि कोल्बी ने अपनी पत्नी के लिए दो जीवन बीमा पॉलिसी खोल रखी थी। पत्नी की मौत के बाद उसे कुल 120,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) से अधिक की रकम प्राप्त हुई।

    सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं को यह भी पता लगा कि बीमा पॉलिसी की रकम आने के महज दो दिन के भीतर ही उसने अपने लिए सेक्स डॉल खरीदी।

    इसके अलावा उसने बीमा पॉलिसी से प्राप्त रकम को अपना कर्ज चुकाने और मौज-मस्ती के लिए यूज किया। कोल्बी ने सेक्स डॉल के लिए 2,000 डॉलर (1.66 लाख रुपए) खर्च किए।

    पुलिस अधिकारियों को जांच के दौरान यह भी पता लगा कि कोल्बी ने लगभग आठ महीनो में बीमा से प्राप्त पूरी रकम मौज-मस्ती में उड़ा दी। 14 जुलाई 2021 को क्रिस्टन ट्रिकल की मौत के लगभग दो साल बाद उसके पति कोल्बी ट्रिकल पर हत्या का मुकदमा चला। कोल्बी पर पुलिस को गुमराह करने और सबूत मिटाने के भी आरोप लगे। 

    पिछले साल सितंबर में उस पर चले मुकदमे के दौरान, अभियोजकों ने जूरी सदस्यों को कोल्बी की सेक्स डॉल खरीदने के बारे में सूचित किया। जिस पर उसकी मां टीना क्रेटजर ने सफाई में कहा कि उसके बेटे ने यह गुड़िया आराम के लिए खरीदी थी, न कि सेक्स के लिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि कोल्बी बुरे सपनों से जूझ रहे थे और उन्हें अपनी पत्नी की मौत के बाद नींद नहीं आती थी, इसलिए उन्होंने अपने लिए गुड़िया खरीदी। 

    सीबीएस न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवंबर में, कोल्बी ट्रिकल को अपनी पत्नी के कत्ल के इल्जाम में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.