Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»दुबई में फिर मंडराया जलप्रलय का खतरा! फिर टूटेंगे बारिश के रिकॉर्ड; UAE सरकार ने जारी किया अलर्ट…
    विदेश

    दुबई में फिर मंडराया जलप्रलय का खतरा! फिर टूटेंगे बारिश के रिकॉर्ड; UAE सरकार ने जारी किया अलर्ट…

    By May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुबई में फिर मंडराया जलप्रलय का खतरा! फिर टूटेंगे बारिश के रिकॉर्ड; UAE सरकार ने जारी किया अलर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त अरब अमीरात के खूबसूरत शहर दुबई पर एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है।

    संभावित जलप्रलय के खतरे को देखते हुए सरकार ने दुबई शहवासियों को सावधानी बरतने को कहा है। सरकार ने बुधवार रात सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा कि समुद्र तटों से दूर रहें और नावों के इस्तेमाल से बचें।

    घाटी और निचले इलाकों में रहने वाले लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बता दें कि पिछले महीने दुबई में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज हुई थी।

    खाड़ी देश के इस खूबसूरत शहर में गाड़ियां तैरते हुए दिखी और एयरपोर्ट पानी से भर गया था। रनवे पर विमान तैरते हुए नजर आए थे।

    दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट वाले दुबई शहर में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना है। बुधवार शाम यूएई सरकार ने लोगों को मौसम संबंधी चेतावनी जारी की।

    दुबई पुलिस ने लोगों ने आगामी दिन सावधानी बरतने को कहा है। सुरक्षा चेतावनी में पुलिस ने कहा, कृपया समुद्री तटों से दूर रहें और नावों का इस्तेमाल न करें।

    घाटी और निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनी का पालन करने का आग्रह किया है।

    बताया जा रहा है कि दुबई और उसके आस-पास के शहरों में आगामी कुछ घंटों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। दो दिनों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। 

    कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम
    दुबई में कई कंपनियों ने सरकार की चेतावनी के बाद कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया है। द नेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई स्कूलों को शुक्रवार तक ऑनलाइन क्लासेस देने के निर्देश दिए हैं।  

    दुबई में बंदरगाह, सीमा शुल्क और मुक्त क्षेत्र निगम (पीसीएफसी) ने भी घोषणा की कि उन्होंने सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं।

    दुबई हवाई अड्डे पर भी अलर्ट
    दुबई हवाईअड्डे पर मौसम खराब की संभावनाओं को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि 16 अप्रैल को भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट में पानी भर गया था।

    सड़क पर गाड़ियां तैरती हुई दिखीं थी तो रनवे पर भी विमान तैरते हुए नजर आए थे। खराब मौसम के संबंध में यात्रियों के लिए भी सलाह जारी की गई है।

    अधिकारियों ने यात्रियों से अपनी यात्रा जल्दी शुरू करने और समय पर हवाई अड्डे तक पहुंचने का आग्रह किया है। 

    गौरतलब है कि पिछले महीने 16 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात ने 75 साल बाद इतनी भारी बारिश देखी थी। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत…

    June 11, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संसदीय समिति की चर्चा…..

    June 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला निःशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस….

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न, श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.