Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»उन्हें नफरत सिखाई जाती है, बच्चों को गाजा में ही बंद रहने दो; अमेरिकी सांसद का बेतुका बयान…
    विदेश

    उन्हें नफरत सिखाई जाती है, बच्चों को गाजा में ही बंद रहने दो; अमेरिकी सांसद का बेतुका बयान…

    By May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उन्हें नफरत सिखाई जाती है, बच्चों को गाजा में ही बंद रहने दो; अमेरिकी सांसद का बेतुका बयान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच चल रहे महायुद्ध में गाजावासियों की दुर्दशा को देखते हुए अमेरिकी सरकार फिलिस्तीनी शरणार्थियों को अपने देश में पनाह देने की योजना बना रही है।

    जो बाइडेन सरकार की इस संभावित प्लानिंग पर अमेरिकी सांसद ने आपत्ति जताई है। रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा कि यह कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डालने जैसा कदम होगा।

    उन्होंने कहा कि गाजा के जिन बच्चों को हम अपने यहां लाने की सोच रहे हैं, वहां उन्हें नफरत की शिक्षा दी जाती है। उन्हें गाजा में ही बंद कर दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इतना ही जरूरी है तो यह कदम कोई अरब देश क्यों नहीं उठाता।

    इजरायल और हमास आतंकियों के बीच चल रहे कत्लेआम में सबसे ज्यादा नुकसान गाजा शहर में हुआ है। यहां मरने वालों की तादाद कम से कम 34 हजार है।

    अभी भी इजरायली सेना रुकी नहीं है, हमास के हर कण को मिटाने की कसम खा चुकी आईडीएफ ने गाजा और उससे सटे राफा शहर में अपना ऑपरेशन जारी रखने की बात कही है।

    गाजा में जान गंवाने वाले अधिकतर महिलाएं और मासूम बच्चे हैं। अमेरिका और यूएन समेत कई आधी दुनिया चिंता जता चुका है।

    तमाम आलोचनाओं को झेलने के बावजूद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बेपरवाह हैं और अपना ऑपरेशन जारी रखने की बात दोहरा चुके हैं।

    उधर, गाजा में कत्लेआम से चिंतित बाइडेन सरकार योजना बना रही है कि जिन अमेरिकियों के रिश्तेदार गाजा में रह रहे हैं, उन्हें शरणार्थी के तौर पर अमेरिका में पनाह दी जाएगी।

    हालांकि बाइडेन सरकार के इस संभावित कदम की अमेरिकी सीनेटर रॉन जॉनसन ने कड़ी आलोचना की है।

    जॉनसन उन 34 सीनेट रिपब्लिकन में से एक हैं, जिन्होंने अमेरिका में रहने वाले फिलिस्तीनियों को अपने परिवार के सदस्यों को शरणार्थी के रूप में लाने की अनुमति देने की बाइडेन प्रशासन की संभावित रणनीति के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने इस योजना को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” बताया।

    फॉक्स न्यूज से बातचीत जॉनसन ने कहा कि फिलिस्तीनी बच्चों को अमेरिका में शरण नहीं दी जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि उन्हें वहां “नफरत की शिक्षा दी जाती है” और उन्हें गाजा में ही “बंद” कर दिया जाना चाहिए।

    अमेरिकी कॉलेज परिसरों में फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शनों का उदाहरण देते हुए जॉनसन ने कहा कि यह भी एक बड़ा कारण है कि अरब देशों ने दशकों से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वीकार नहीं किया है।

    अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो आज हमें यह समस्या नहीं होती।”

    सीनेटर ने उन्हें “खतरनाक लोग” कहा और कहा कि यही कारण है कि “वे उन्हें गाजा और वेस्ट बैंक में बंद रखने की कोशिश करते हैं वरना ये घटनाएं एक ही जगह सीमित न होकर पूरी दुनिया में फैल सकती है। फ़िलिस्तीनियों को वहीं “बंद” रखने की वकालत करते हुए जॉनसन ने कहा, “हमें इज़रायल को हमास को नष्ट करने देना होगा और फिर उन फ़िलिस्तीनियों के साथ शांति से रहने की कोशिश करनी होगी जो ऐसा करने के इच्छुक हैं।

    वे न केवल यहूदियों से नफरत करते हैं, वे हमसे भी नफरत करते हैं’।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..

    June 12, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.