Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»धरती से टकराने जा रहा भयंकर सौर तूफान, अंधेरे में डूब सकते हैं कई देश; क्या होगा असर…
    विदेश

    धरती से टकराने जा रहा भयंकर सौर तूफान, अंधेरे में डूब सकते हैं कई देश; क्या होगा असर…

    By May 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पृथ्वी की ओर सूर्य से आने वाली एक ताफत तेजी से बढ़ रही है।

    वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दशकों में पहली बार सूर्य से चलने वाला भू-चुंबकीय तूफान (सौर तूफान) पृथ्वी से टकराने वाला है।

    अमेरिका की वैज्ञानिक एजेंसी नेशनल ओशनिक एंट एटमास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने वॉर्निंग जारी करते हुए कहा है कि इससे सैटलाइट्स के लिए चुनौती पैदा हो सकती है।

    इसके अलावा पावर ग्रिड फेल होने, संचार नेटवर्क और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के लिए खतरा है। 

    अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि सप्ताह के आखिरी में यह सौर तूफान पृथ्वी से टकराएगा। 2005 के बाद यह पहला सौर तूफान है।

    इससे दुनियाभर में ब्लैकआउट, हाई फ्रेक्वेंसी रेडियो वेव का खतरा पैदा हो गया है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांस पोलर इलाकों में उड़ान भरने वाले विमानों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन्हें री रूट किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तस्मानिया से ब्रिटेन तक आसमान में चमक देखी जा सकेगी। 

    वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह गंभीर श्रेणी का (G4) जियोमैग्नेटिक तूफान है। बता दें कि इससे पहले जब 2005 में हैलोवीन सौर तूफान आया था तब स्वीडन में ब्लैकआउट हो गया था।

    वहीं दक्षइण अफ्रीका में भी पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर प्रभाव पड़ा था। दरअसल सौर तूफान टकराने से पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड में परिवर्तन देखा जाता है जिसका असर ऊर्जा संयंत्रों और नेविगेशन सिस्टम पर पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक तस्मानिया और यूरोप के कई इलाकों में लोगों ने नेकेड आंखों से भी इस सौर तूफान की झलक देखी है। 

    बता दें कि सौर तूफान कोरोनल मास इंजेक्शन की वजह से बनता है जो कि सूर्य पर होने वाली विस्फोट की घटनाएं हैं।

    वहीं जहां सूर्य से आने वाला प्रकाश मात्र 8 मिनट में धरती पर पहुंच जाता है। वहीं सीएमई की तरंगें 800 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से चलती हैं। 

    क्या है चुनौती
    वैज्ञानिकों के मुताबिक सौर तूफान की वजह से मैग्नेटिक फील्ड में परिव्रतना होता है जिसकी वजह से पावर लाइन में एक्स्ट्रा करंट आ सकता है और  ब्लैकआउट का सामना करना पड़ सकात है।

    इसके अलावा लंबी पाइपलाइनों में भी बिजली प्रवाहित हो सकती है जिसकी वजह से मशीनें खराब होने का खतरा है। इसके अलावा अंतरिक्ष यान अपना रास्ता भटक सकता है। नासा ने अपने अंतरिक्षयात्रियों की सुरक्षा के लिए एक टीम बनाई है। 

    यहां तक कि कबूतरों का भी बायोलॉजिकल कंपास इस सौर तूफान की वजह से धोखा खा सकता है। बता दें कि कबूतर ऐसे पक्षी हैं जिनका दिशा ज्ञान बहुत मजबूत होता है।

    NASA के अध्ययन के मुताबिक सौर तूफान के दौरान कबूतरों की संख्या में कमी आ जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को लाइट का इंतजाम पहले ही कर लेना चाहिए। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.