Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»दमानी की कंपनी ने खरीदा ₹117 करोड़ का प्लॉट, कारोबार विस्तार पर है फोकस…
    देश

    दमानी की कंपनी ने खरीदा ₹117 करोड़ का प्लॉट, कारोबार विस्तार पर है फोकस…

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रिटेल की दिग्गज डीमार्ट सुपरमार्केट चेन का संचालन करने वाली पैरेंट कंपनी- एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने मुंबई में एक बड़ा प्लॉट खरीदा है।

    करीब 1.2 एकड़ का यह प्लॉट मुंबई के चांदीवली में है, जिसकी कीमत 117 करोड़ रुपये से अधिक है।

    यह प्लॉट औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है और कंपनी इसे रिटेल शॉपिंग सेंटर या कॉमर्शियल बिल्डिंग के रूप में विकसित करना चाहती है। बता दें कि डीमार्ट के प्रमोटर अरबपति राधाकिशन दमानी हैं।

    7.03 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी

    ईटी की एक रिपोर्ट में रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण प्लेटफॉर्म सीआरई मैट्रिक्स का हवाला देते हुए बताया गया है कि कंपनी ने बीते 6 मई को डील की है।

    इस डील के तहत 7.03 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। हालांकि, एवेन्यू सुपरमार्ट्स और अरबपति राधाकिशन दमानी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    स्टोर खोलने पर फोकस

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मैनेजमेंट ने पिछले साल विश्लेषकों से कहा था कि वह एक वित्त वर्ष में 40 आउटलेट खोलने के अपने लक्ष्य को बनाए रखने की योजना बना रहा है।

    बता दें कि कंपनी का फोकस स्टोर विस्तार पर है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने गुजरात के वलसाड में अब्रामा में एक नया स्टोर खोला, जिससे उसके सुपरमार्केट आउटलेट्स की कुल संख्या 367 हो गई।

    2002 में पहला स्टोर

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने साल 2002 में मुंबई के पवई में अपना पहला स्टोर खोला था। यह वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान में स्टोर संचालित करता है।

    मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी के पास डीमार्ट, डीमार्ट मिनिमैक्स, डीमार्ट प्रीमिया, डीहोम्स और डच हार्बर जैसे ब्रांड हैं।

    मार्च तिमाही के नतीजे

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स का प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 22.39 प्रतिशत बढ़कर 563 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 460 करोड़ रुपये रहा था।

    मार्च तिमाही में कुल आमदनी बढ़कर 12,727 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 10,594 करोड़ रुपये थी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.