Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»नेतन्याहू धमकी देना बंद करो, नहीं तो परमाणु बम गिरा देंगे; अचानक क्यों भड़का ईरान…
    विदेश

    नेतन्याहू धमकी देना बंद करो, नहीं तो परमाणु बम गिरा देंगे; अचानक क्यों भड़का ईरान…

    By May 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच महायुद्ध में हम दुनिया को जलते हुए देख रहे हैं।

    लाखों लोगों के कत्लेआम और अमूल्य संपदा के खास होने के बावजूद तीसरे महायुद्ध का खतरा बढ़ गया है। मुस्लिम देश ईरान ने धमकी दी है कि अगर उसे अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु हमले से नहीं चूकेगा।

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार ने कहा है कि इजरायल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अगर उसे इजरायल से खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु युद्ध नीति को लेकर खाई अपनी कसम भूल जाएगा।

    पिछले कुछ महीनों से इजरायली हुकूमत हमास आतंकियों को जड़ से खत्म करने के चक्कर में पूरी दुनिया से पंगा लेने पर लगी है।

    पहले उसने गाजा शहर में कत्लेआम मचाया और अब हमास को खत्म करने के लिए राफा में नरसंहार के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।

    हमास को चोट पहुंचाने के लिए इजरायल उसके कथित दोस्तों को भी निशाना बना रही है। ईरान के कमांडरों को हवाई हमले में मौत के घाट उतारकर इजरायल इस मुस्लिम देश से पंगा ले चुका है।

    जवाब में ईरान ने भी काउंटर अटैक कर दुश्मनी को और हवा दे दी। ईरान के सर्वोच्च  नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार ने कहा है कि इजरायल से तेज होती दुश्मनी ने उसे अपनी परमाणु नीति को बदलने पर मजबूर कर दिया है।

    ईरान ने जोर देकर कहा है कि अगर इजरायल उसके लिए खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु हमले से भी पीछे नहीं हटेगा।

    ईरान का इजरायल को परमाणु हमले की धमकी देना मामूली बात नहीं है, खासकर तब जब दुनिया पहले ही दो महायुद्ध को अपनी आंखों के सामने देख रही है।

    फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच कत्लेआम जारी है। उधर, इजरायल हमास के नामो-निशान को मिटा देने की कसम खा चुका है।

    पहले गाजा को श्मशान बनाया और अब राफा शहर में नरसंहार का खतरा मंडरा रहा है। इजरायली सेना राफा पर कभी भी हमला कर सकती है। अनुमान है कि राफा में कम से कम 16 लाख फिलिस्तीनी रह रहे हैं, इनमें लाखों गाजा से भागे वे लोग हैं, जिन्होंने इजरायली रक्षा बलों के हमलों में अपना सबकुछ गंवा दिया है। 

    खामेनेई के सलाहकार कमल खर्राज़ी ने बड़ा बयान देकर तीसरे महायुद्ध की संभावना को बढ़ा दिया है। खर्राजी ने ईरान के परमाणु सिद्धांत में बदलाव का संकेत दिया है। कहा कि ईरान ऐसा नहीं करना चाहता लेकिन, अगर उसे अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु हमले से भी नहीं चूकेगा।

    खर्राजी ने कहा, “परमाणु बम बनाने का हमारा कोई निर्णय नहीं है, लेकिन अगर ईरान को इजरायल से खतरा महसूस होता है तो हमारे पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा।”

    अचानक यूं नहीं भड़का है ईरान
    दरअसल, इस साल अप्रैल की शुरुआत में सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के दूतावास पर बमबारी के जवाब में ईरान और इज़रायल के बीच तनाव को चरम को पहुंचा दिया है।

    हालात ये हो गई कि ईरान ने सीधे इजरायली क्षेत्र को निशाना बनाते हुए विस्फोटक ड्रोन और मिसाइलों की बौछार की। परमाणु हथियारों के खिलाफ बोलने वाले खामेनेई ने अब न्यूक्लियर बमों के इस्तेमाल की पैरवीं करनी शुरू कर दी है।

    ईरान के पूर्व खुफिया मंत्री ने भी संकेत दिया कि बाहरी दबाव, विशेष रूप से पश्चिमी देशों के कारण ईरान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तरफ बढ़ सकता है। 

    ईरान के पास यूरेनियम का भंडार
    हाल ही में ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है कि ईरान को कुछ अघोषित स्थलों पर यूरेनियम का भंडार मिला है। यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बमों को विकसित और बनाने में किया जाता है।

    हालांकि ईरान ने यूरेनियम मिलने की बात कबूली जरूर थी लेकिन, कहा था कि वह परमाणु बमों को बनाने के बजाय इसका इस्तेमाल अपने हथियारों को विकसित करने में कर रहा है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.