Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»खोजता था महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स की गंदी करतूत…
    विदेश

    खोजता था महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स की गंदी करतूत…

    By May 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिंगापुर एयरफोर्स में काम कर चुके एक भारतीय मूल के शख्स को 11 महीने की सजा सुनाई गई है।

    उसपर महिलाओं के सोशल मीडिया खातों को हैक कर निजी तस्वीरें हासिल करने के आरोप लगे थे। खबर है कि उसने 4 सालों में 20 से ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।

    कैसे हासिल करता था तस्वीरें?
    कम्प्यूटर मिसयूज एक्ट के तहत 26 साल के के ईश्वरन को दोषी पाया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2019 से लेकर 2023 के बीच उसने फिशिंग लिंक भेजकर 22 महिलाओं को शिकार बनाया और उनकी लॉगिन की जानकारी हासिल की।

    इसके जरिए ईश्वरन महिलाओं के सोशल मीडिया, क्लाउड सर्वर और ईमेल खातों में सेंध लगाता था।

    परिचितों को ही बनाया निशाना
    खबर है कि ईश्वरन परिचित महिलाओं को निशाना बनाता था। इसके अलावा वह उन महिलाओं की तलाश में भी रहता था, जिनकी ऑनलाइन तस्वीरें एडल्ट फोरम पर पोस्ट की गई हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजक पक्ष ने बताया है कि ईश्वरन खुद को ‘मददगार नागरिक’ बताकर महिलाओं को फिशिंग लिंक्स भेजता था, जिसके साथ मैसेज होता था कि उनकी निजी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की गई हैं।

    कुछ मामलों में ईश्वरन एक वेबसाइट का भी इस्तेमाल करता था, जिसके जरिए पीड़िता की सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी की मदद से लॉगिन डिटेल हासिल करने की कोशिश करता था।

    क्या करता था निजी तस्वीरों का?
    पीड़िताओं के अकाउंट की जानकारी मिलने के बाद वह उनकी निजी तस्वीरें खोजता था। इतना ही नहीं उसने कई बार पुरुषों के सोशल मीडिया खातों के जरिए महिलाओं से बातचीत कर निजी तस्वीरें मांगता था।

    कई पीड़िताओं को जब फिशिंग का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

    अभियोजक पक्ष ने दोषी के लिए 11 से 16 महीने की जेल की मांग की थी। जबकि, बचाव पक्ष ने कहा था कि ईश्वरन पहली बार का अपराधी है और वह रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स में इंजीनियर के तौर पर काम करता था।

    बचाव पक्ष ने कहा कि इन अपराधों के चलते उसे नौकरी में गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.