Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्रेष्ठ कुर्मी समाज : विद्या परिषद् ने प्रतिभावान 40 छात्रों को कराया: निशुल्क शैक्षिक भ्रमण संयोजक गौरीशंकर कौशिक के नेतृत्व में बड़ी व पहली पहल
    छत्तीसगढ़

    श्रेष्ठ कुर्मी समाज : विद्या परिषद् ने प्रतिभावान 40 छात्रों को कराया: निशुल्क शैक्षिक भ्रमण संयोजक गौरीशंकर कौशिक के नेतृत्व में बड़ी व पहली पहल

    By May 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भुवन वर्मा बिलासपुर 17 मई 2024 

    समाज के उच्च प्रतिनिधि, अभिभावक व छात्रों ने खूब सराहा

    बिलासपुर। वैसे तो हर समाजिक संगठनों द्वारा अपने समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मान किया जाता है, परंतु विद्या परिषद् ( श्रेष्ठी कुर्मी समाज) द्वारा इस बार 10वी,12वी कक्षा की बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 40 छात्रों को 9 एम फार्मा इंडस्ट्री, इंद्रावती भवन तथा पुरखौती मुक्तांगन रायपुर का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया।समाज के अध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने देवरी से बस को हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया। इसमें 40 छात्र व 10 प्रतनिधि शामिल थे। उन्होंने कहा कि विद्या परिषद् की यह पहल समाज के लिए अच्छा संदेश है। विद्या परिषद अपनी आकांक्षाओं और संभावनाओं और नया विस्तार देकर समाज के सुदृढ़ता में सतत प्रयासरत हैं।

    सर्वप्रथम प्रतिभावान बच्चों ने 9 एम फार्मा इंडस्ट्री आरंग का भ्रमण कर दवा बनने की पूरी प्रक्रिया को छात्रों ने जाना। छात्रों ने फार्मा क्षेत्र में अपने कैरियर बनाने संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। बच्चों ने टेबलेट, कैप्सूल सिरप, इंजेक्शन फार्मा कंपनियां किन विधियों से बनती है।मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पैकेजिंग तक की सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से जाना समझा और रोमांचित हुए।

    तत्पश्चात इंद्रावती भवन रायपुर में विभिन्न शासकीय विभागों की कार्य प्रणाली से छात्र रूबरू हुए। ड्रग एवं फूड विभाग के अधिकारी बसंत कौशिक ने छात्रों के करियर काउंसलिंग करते हुए बताया कि वर्तमान में ड्रग एंड फूड विभाग में व इससे जुडे इंडस्ट्री में करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने और हिम्मत न हारने के लिए प्रेरित किया।

    सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक तथा सहायक प्रबंधक पर्यावरण महेंद्र काश्यप ने भी छात्रों को मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि यह सच्ची भ्रमण सृष्टि कुर्मी समाज के लिए गौरव की बात है यह भ्रमण प्रति वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक भ्रमण के दौरान संयोजक गौरीशंकर कौशिक, कार्यक्रम समन्वयक विकास वर्मा, यतीन्द्र कौशिक, आशीष कौशिक, महेश वर्मा साथ में अन्य समुदाय के भी प्रतिनिधि रीना सिंह, हर्षिता राजपूत, राजेंद्र सिंगरौल, महेन्द्र सिंगरौल शामिल हुए।

    छात्र एवम् अभिभावक ने कार्यक्रम को सराहा
    शैक्षिक भ्रमण में शामिल सभी छात्र एवम् अभिभावक बहुत खुश नज़र आए। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम प्रति वर्ष होना चाहिए। साथ ही विद्या परिषद के संयोजक गौरीशंकर कौशिक व उनकी टीम को इस बड़ी व पहली पहल के लिए आभार व धन्यवाद जताया।

    विद्यापरिषद के संयोजक गौरीशंकर के टीम की नई सोच
    इससे पूर्व विद्या परिषद् द्वारा पिछले वर्ष आसपास के अंचल के छात्रों के लिए एक वृहद करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। और इस वर्ष छात्रों को प्रेरित करने, सम्मानित करने का नया कार्यक्रम शैक्षिक भ्रमण सह गाइडेंस एंड काउंसलिंग 2.0 का अयोजन किया गया।

    पुरखौती मुक्तांगन में राज्य की संस्कृति से हुए परिचित
    शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों को पुरखौती मुक्तांगन रायपुर भी जाने का अवसर मिला। जहां छात्रों ने हमारे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जाना । बस्तर की जनजातीय परंपराओं से जुड़े भित्त चित्र, मूर्ति कला, काष्ठ शिल्प, लोक कला आदि को देखकर छात्र लाभन्वित हुए।

    Continue Reading

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

    November 14, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन….

    November 14, 2026

    सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    November 14, 2026

    बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी….

    November 14, 2026

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    November 14, 2026

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका….

    November 14, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.