Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»हेलीकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद आगे क्या होगा? जानें क्या कहता है ईरान का संविधान…
    विदेश

    हेलीकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद आगे क्या होगा? जानें क्या कहता है ईरान का संविधान…

    By May 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है।

    उनके साथ हेलीकॉप्टर में ईरान के विदेश मंत्री भी सवार थे। इससे पहले ईरानी बचाव दलों ने हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद किया था।

    ईरानी मीडिया ने कहा था कि मलबे को देखकर किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। अब सवाल यह है कि रईसी की मौत के बाद क्या होगा? ईरान का संविधान क्या कहता है?

    ईरान के अधिकारियों के मुताबिक, वरज़कान और जोल्फा शहरों के बीच दिजमार जंगल में इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था।

    रईसी की मौत की खबर के बाद पूरी दुनिया की नजरें ईरान में होने वाले अगले घटनाक्रमों की तरफ टिक गई है।

    रईसी के बाद ईरान के राष्ट्रपति की गद्दी पर कौन बैठेगा? सबको उम्मीद है कि ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मुखबिर अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। वह ईरान के अगले राष्ट्रपति की दौड़ में सबसे आगे हैं।

    ईरान का संविधान क्या कहता है?
    ईरान के संविधान के अनुसार, अगर राष्ट्रपति की मौत हो जाती है या वह किसी अन्य कारण से राष्ट्रपति का पद संभाल नहीं पा रहा है तो उसकी गद्दी पर पहला अधिकार उपराष्ट्रपति का होगा।

    अगले चुनाव होने तक राष्ट्रपति की गद्दी पर उपराष्ट्रपति ही काबिज होगा। अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिकतम सीमा 50 दिन है।  अन्य देशों से उलट, ईरान का उपराष्ट्रपति निर्वाचित पद नहीं होता है। उसे नियुक्ति किया जाता है। 1989 के बाद से उपराष्ट्रपति के पास प्रधान मंत्री की कुछ शक्तियां होती हैं।

    खामनेई का भी ईरानियों को संदेश
    रईसी के बचने की कम संभावनाओं के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता और धर्म गुरु अमातुल्ला खामेनेई ने जनता को संबोधित किया था।

    हादसे के बाद उन्होंने कहा था कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद कर रहे हैं और अल्लाह से दुआ कर रहे हैं लेकिन, कुछ भी परिणाम निकले, काम प्रभावित नहीं होगा। ईरान के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.