Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»9 दिन में ही 70% चढ़ गया यह डिफेंस शेयर, कंपनी ने किया है शेयरों का बंटवारा…
    देश

    9 दिन में ही 70% चढ़ गया यह डिफेंस शेयर, कंपनी ने किया है शेयरों का बंटवारा…

    By May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    डिफेंस कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है।

    भारत डायनामिक्स के शेयर शुक्रवार को 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1650 रुपये पर पहुंच गए हैं। मिनी रत्न कंपनी भारत डायनामिक्स के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है।

    डिफेंस कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिन में 70 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 450.50 रुपये है। हालिया तेजी से पहले डिफेंस कंपनी के शेयरों के परफॉर्मेंस में सुस्ती देखने को मिल रही थी।

    कंपनी ने किया शेयरों का बंटवारा
    भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics) ने अपने शेयरों का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया है। डिफेंस कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर का 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में बंटवारा किया है।

    कंपनी के शेयर शुक्रवार 24 मई को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। मिनी रत्न कंपनी भारत डायनामिक्स ने पहली बार अपने शेयरों का बंटवारा किया है। एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी का मार्केट कैप 58000 करोड़ रुपये का पार कर गया है।

    IPO प्राइस से 7 गुने पर पहुंचे कंपनी के शेयर
    भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics) ने मार्च 2018 में शेयर बाजार में कदम रखा था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 428 रुपये था।

    भारत डायनामिक्स के शेयर गुरुवार 23 मई 2024 को 2813.40 रुपये पर बंद हुए हैं। गुरुवार के शेयर प्राइस के हिसाब से देखें तो 6 साल से कुछ ज्यादा समय में भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर करीब 7 गुना बढ़ गए हैं।

    1 अप्रैल 2024 तक के डेटा के मुताबिक भारत डायनामिक्स की ऑर्डर बुक 19468 करोड़ रुपये की थी। भारत डायनामिक्स का कवरेज करने वाले 10 एनालिस्ट्स में से 7 ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है।

    भारत डायनामिक्स लिमिटेड का आईपीओ टोटल 1.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.37 गुना सब्सक्राइब हुआ।

    The post 9 दिन में ही 70% चढ़ गया यह डिफेंस शेयर, कंपनी ने किया है शेयरों का बंटवारा… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.