Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»18 घंटे काम, दो कटोरा चावल; म्यामांर में गुलाम बना लिए गए 20 भारतीय; मोदी सरकार से लगाई गुहार…
    विदेश

    18 घंटे काम, दो कटोरा चावल; म्यामांर में गुलाम बना लिए गए 20 भारतीय; मोदी सरकार से लगाई गुहार…

    By May 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नौकरी के लिए म्यांमार गए 20 भारतीयों का परिवार अब विदेश मंत्रालय के सामने उन्हें वापस लाने की गुहार लगा रहा है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का कहना है कि उनके परिजनों को दुबई के एक एजेंट ने नौकरी की लालच देकर थाईलैंड ले जाने का झांसा दिया था।

    हालांकि उन्हें म्यांमांर भेज दिया गया और वहां उन्हें बंधक बना लिया गया है। ऐसे में उनकी जान पर खतरा बना हुआ है।

    परिजनों ने कैराना के बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी से मदद मांगी। इसके बाद यह जानकारी विदेश मंत्रालय को दी गई।

    दरअसल भारत से गए एक वर्कर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जिसमें उसने अपनी दुर्दशा बताई थी।

    एक वर्कर ने  वीडियो में कहा कि प्रताड़ना की वजह से उसके एक साथी की मौत हो गई है। वहीं एक लड़की को गंभीर रूप से सिर में चोट आई है और वह जिंदगी-मौत से जूझ रही है। 

    उन्होंने कहा कि दुबई के एक एजेंट ने उन्हें नौकरी की लालच दी थी। म्यांमार में बंधक एक वर्कर कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए। कुलदीप ने बताया कि उन्हें म्यांममार में बंधक बनाया गया है और अब तक उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है।

    अगर समय से उन्हें नहीं निकाला गया तो वे कोई भी कदम उठा सकते हैं। 83 सेकंड के इस वीडियो  में कुलतीप ने कहा, हमारे परिवारों ने विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है लेकिन अब तक हमें कोई सहायता नहीं मिली है।

    उनके एक साथी की मौत हो चुकी है वहीं एक लड़की बुरी तरह से घायल है। उन्होंने कहा, या तो वे मुझे मार देंगे या फिर हम ही कोई कदम उठा लेंगे। 

    कुलदीप ने बताया, हमसे 18 घंटे काम लिया जाता है और केवल दो बाउल चावल खाने के लिए दिया जाता है। अगर वे काम करने से इनकार करते हैं तो पिटाई की जाती है और 10 किलोमीटर दौड़ने की सजा दे दी जाती है।

    कुलदीप के परिवार ने कहा, कुलदीप ने हिडन फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया है। 22 अप्रैल को वह बैंकॉक के लिए निकला था। दिल्ली से उसे माए सोट एयरपोर्ट ले जाया गया जो कि म्यांमार सीमा के पास ही था।

    वहां से उनकी आंख में पट्टी बांधकर उन्हें म्यांमार के जंगलों में ले जाया गया। इसके बाद म्यांमार में उन्हें कैद कर लिया गया जहां उनसे ऑनलाइन फ्रॉड करवाया जाता है। 

    उन्होंने आगे बताया, मेरे भाई और अन्य लोगों को गाड़ी में लगातार 5 से 6 घंटे कहीं ले जाया गया। बताया गया कि वे एयरपोर्ट से 100 किलोमीटर दूर आ गए हैं।

    लेकिन वे एयरपोर्ट से केवल पांच किलोमीटर की ही दूरी पर थे। अब म्यांमार की कंपनी का कहना है कि उन्हें 7500  डॉलर में खरीदा गया है।

    वहीं सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि विदेश मंत्रालय ने उन्हें बचाने की योजना बना ली है और जल्द ही भारतीयों को वापस लाया जाएगा। 

    The post 18 घंटे काम, दो कटोरा चावल; म्यामांर में गुलाम बना लिए गए 20 भारतीय; मोदी सरकार से लगाई गुहार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.