Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया होटल ब्लिज इंटरनेशनल में नेचुरोपैथी सेंटर और कला प्रदर्शनी का उदघाटन
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया होटल ब्लिज इंटरनेशनल में नेचुरोपैथी सेंटर और कला प्रदर्शनी का उदघाटन

    By May 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई/ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, सांसद विजय बघेल एवं संतोष पांडे ने पाई आर्ट फाउंडेशन एवं ललित कला अकादमी समूह की पेन्टिंग प्रदर्शनी तथा नेचुरोपैथी सेन्टर का ब्लीज इंटरनेशनल सोमनी में उद्घाटन किया।
    इस दौरान राजनांदगांव भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, अनूप श्रीवास्तव, ललित जैन, मदन सेन, रमेश कुमार श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, डा. प्राची, विजय शर्मा, मोहन बराल, मो. नफीज विशेष रूप से मौजूद थे।साहित्यकार मेनका वर्मा ने कार्यकम में मंच संचालन किया।

    इससे ब्लीज इंटरनेशनल में नेचुरोपैथी सेन्टर का उद्घाटन करते हुए डा. रमन सिंह ने इसे भारतीय चिकित्सा पद्धति की एक बड़ी सौगात कहा है। साथ ही कहा कि पूरी दुनिया आज एलोपैथी के दुष्प्रभावों से हताश है और ऐसे समय में भारत का आयुर्वेदिक उपचार एक बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने रमेश श्रीवास्तव के योगदान को मील का पत्थर निरूपित किया जो यहां ऐसी सुविधाएं मुहैया करा रहे है। वहीं सांसद विजय बघेल ने नेचुरोपैथी सेन्टर की तारीफ करते हुए कलाकारों से कहा कि आप सभी मेरे दिलों में रहते हैं। सांसद संतोष पांडे ने ब्लीज इंटरनेशनल के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। ज्ञात हो कि 19 मई को सोमनी में एक दिवसीय पेन्टिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पचासों कलाकारो ने शिरकत किया था। प्रदर्शनी में खैरागढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व डीन शिव प्रसाद चौधरी, सुप्रसिद्ध चित्रकार हरीसेन, बी.एल. सोनी, कपिल वर्मा, किशोर शर्मा, रोहिणी पाटणकर, विनिता गुप्ता, बृजेश तिवारी, खेमलता देवांगन, पापाराव, प्रमोद श्रीवास्तव, भूपत राव बोरकर, उमाकांत ठाकुर, सारिका गोस्वामी, नेहा देवांगन, समीर, सिमरन, प्रीति, स्तुति, गुंजन, जयप्रभा, रंजीत सिंह भाटिया, रिद्धिमा दत्ता, राहुल दत्ता, प्रीति, श्यामा, मिर्ज़ा रफी, नरगिस मिर्ज़ा, रिद्धिमा पांडे, सोनल, तमन्ना, भूपेंद्र, पी. शीतल राव, गनिका, स्तुति गुप्ता, नवांशु, अराध्या, अनन्या, अभिषेक सपन, नायरा रंगारी, माही पाटणकर की पेन्टिंग प्रदर्शित की गई है। इस सफल आयोजन के लिए प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, प्रवीण कालमेघ एवं ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डा. अंकुश देवांगन ने समस्त कलाकारो को बधाई दी है। यह प्रदर्शनी 4 जून तक लोगों के दर्शनार्थ ब्लीज इंटरनेशनल में निशुल्क जारी रहेगी।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में छह दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर….

    November 14, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन….

    November 14, 2026

    सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    November 14, 2026

    बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी….

    November 14, 2026

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    November 14, 2026

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका….

    November 14, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.