Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»राफा के खिलाफ रथ रोकने को तैयार नहीं इजरायल, अदालत की भी कर दी अनसुनी…
    विदेश

    राफा के खिलाफ रथ रोकने को तैयार नहीं इजरायल, अदालत की भी कर दी अनसुनी…

    By May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के खिलाफ कार्रवाई कर रहे इजरायल का रुख राफा की तरफ है।

    ताजा रणनीति से संकेत मिल रहे हैं कि इजरायल अब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यानी ICJ के फैसले को भी मानने को तैयार नहीं है।

    हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा में हमलों को लेकर ‘गलती’ मानी है और जांच की बात कही है। खास बात है कि ICJ ने कार्रवाई रोकने की मांग की थी। खबरें हैं कि नेतन्याहू के कई साथी अदालतके फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की तरफ से सैन्य गतिविधियां जारी रखी गई हैं। राफा की तरफ से इजरायल की तोपों का आगे बढ़ना और हमले जारी है।

    नेतन्याहू ने दर्जनों लोगों की मौत के बाद माना है कि ‘भयावह गलती’ हुई है। सोमवार को संसद में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इजरायल बीती रात हुए हमले की जांच कर रहा है। 

    इधर, नेतन्याहू के कई साथी ICJ पर antisemitism या यहूदी विरोधी भावना के आरोप लगा रहे हैं। साथ ही हमास के मामले में भेदभाव करने की बात कह रहे हैं।

    सरकार के पूर्व प्रवक्ता ईलोन लेवी ने जज नावाफ सलाम की राष्ट्रीयता का जिक्र किया और कहा कि उनका फैसला उनके लेबनान कनेक्शन से प्रभावित हो सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में नेतन्याहू के आलोचकों का मानना है कि अदालत का फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल का तेजी से अलग-थलग पड़ना दिखाता है।

    खास बात है कि इजरायल इस बात से भी निराश है कि उसके तर्कों को ICJ के जजों ने नहीं माना।

    इजरायल इस बात पर कायम है कि राफा में आम नागरिकों की सुरक्षा और गाजा में भोजन समेत अन्य सप्लाई सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। इजरायल ने कई सामग्रियों की एंट्री की अनुमति दी है, जिसके चलते भोजन उपलब्ध है।

    हालांकि, ICJ इजरायल की तरफ से उठाए गए कदमों से संतुष्ट नजर नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने बड़े स्तर पर हो रहे विस्थापन को फिलिस्तीन को लोगों के लिए बड़ा खतरा भी माना है।

    साथ ही इससे लेकर आगे कार्रवाई की जरूरत बताई है। इधर, दक्षिण अफ्रीका का तर्क है कि गाजा की सुरक्षा की अंतिम रेखा राफा है और अगर ये ढह गया, तो फिलिस्तीन की आबादी के लिए अपूर्णीय क्षति होगी।

    इजरायल को हमास के खिलाफ अपने युद्ध के चलते बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इजरायल के करीबी सहयोगियों खासकर अमेरिका ने नागरिकों की मौत पर नाराजगी जताई है।

    इजरायल इस बात पर जोर देता है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करता है, जबकि उसे दुनिया की शीर्ष अदालतों में जांच का सामना करना पड़ रहा है।

    The post राफा के खिलाफ रथ रोकने को तैयार नहीं इजरायल, अदालत की भी कर दी अनसुनी… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.