Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»ना कागज, ना हाजिरी: नए अंदाज में होगा नए सांसदों का स्वागत, जानें- LS सचिवालय की क्या प्रक्रिया और तैयारी?…
    देश

    ना कागज, ना हाजिरी: नए अंदाज में होगा नए सांसदों का स्वागत, जानें- LS सचिवालय की क्या प्रक्रिया और तैयारी?…

    By June 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनावों का सातवां और आखिरी चरण का मतदान शनिवार (1 जून) को है। उसके बाद 4 जून को मतों की गिनती होने वाली है।

    यानी 4 जून को यह तय हो जाएगा कि 18वीं लोकसभा के माननीय सदस्य कौन-कौन बने हैं।

    नए सदस्यों के स्वागत और उनकी खातिरदारी के लिए लोकसभा सचिवालय भी पूरे जोर-शोर से लगा हुआ है। इसके लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं।

    इतना ही नहीं अधिकारियों की एक स्पेशल टीम को इस काम के लिए लगाया गया है।

    इस बार लोकसभा सचिवालय ने नए सांसदों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस और तकनीक आधारित बनाया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि  नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन एकीकृत सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के माध्यम से की जाएगी।

    पंजीकरण प्रक्रिया 5 जून से 14 जून के बीच जारी रहेगी और शनिवार- रविवार को भी रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

    नए सांसदों के स्वागत की प्रक्रिया क्या?
    4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद सबसे पहले चुनाव आयोग निर्वाचित उम्मीदवारों की अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों का दिल्ली आना शुरू हो जाएगा।

    उनकी यात्रा से पहले लोकसभा सचिवालय के नोडल अधिकारी उनसे संपर्क करेंगे और दिल्ली पहुंचने पर  एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशनों पर उनका स्वागत करेंगे। इसके लिए लोकसभा सचिवालय विभिन्न टर्मिनलों पर विशेष स्वागत केंद्र बनवा रहा है।

    नवनिर्वाचित सांसदों के हवाई, रेल या सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने पर  निर्धारित स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

    इसके बाद उन्हें संसद एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में लाया जाएगा, जहां उनका फिर से स्वागत किया जाएगा और उन लोगों को  फोन कनेक्शन, नए बैंक खाते, संसद भवन में स्मार्ट एक्सेस कार्ड, उनके वाहनों के लिए फास्टैग स्टिकर और राजनयिक पासपोर्ट समेत कई दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।

    पहली बार निर्वाचित होकर आने वाले सांसद या जो एक अंतराल के बाद फिर से निर्वाचित होकर पहुंचे हैं, उनके दिल्ली के सरकारी गेस्ट हाउस और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल परिसर में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी और उन्हैं आवास भी आवंटित किया जाएगा।

    इसके अलावा निर्वाचित सांसदों को  संविधान, लोकसभा के नियम और प्रक्रियाएं तथा कामकाज का संचालन और हैंडबुक समेत अन्य प्रकाशनों का एक सेट भी दिया जाएगा।

    The post ना कागज, ना हाजिरी: नए अंदाज में होगा नए सांसदों का स्वागत, जानें- LS सचिवालय की क्या प्रक्रिया और तैयारी?… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.