Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायगढ़-छत्तीसगढ़ की महिला से ठगी, रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉडिंग की जांच में जुटी पुलिस
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़-छत्तीसगढ़ की महिला से ठगी, रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉडिंग की जांच में जुटी पुलिस

    By June 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायपुर के एम्स में बिना परीक्षा के नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 हजार रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चंद्रशेखरपुर ऐडु निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सहेली ने उसे फोन करके बताया कि एम्स रायपुर में नर्सिग का पद खाली है।

    वह अभिषेक जायसवाल नामक एक व्यक्ति को जानती है, जिसका एम्स रायपुर हास्पीटल में अच्छी पकड़ है और वह भर्ती होनें में सहयोग करता है और फिर अभिषेक का मोबाईल नंबर देते हुए उससे बात करने की बात कही गई। 

    बिना परीक्षा भर्ती कराने की कही बात
    पीड़ित महिला के द्वारा जब अभिषेक जायसवाल से संपर्क किया गया तब उसने कहा कि एम्स हास्पीटल रायपुर में उसकी अच्छी पकड है बिना परीक्षा के भर्ती करवा देगा और काम में एवज में उसने 70 हजार रूपये की मांग की गई। तब महिला ने अभिषेक जायसवाल के मो.नं. में फोन पे के जरिये 13 मार्च 2024 एवं 14 मार्च 2024 को 2 किश्तों में कुल 70 हजार रूपये भेज दिये।

    पैसे लेकर नही किया काम
    लेकिन पैसा लेने के बावजूद उसने एम्स हास्पीटल रायपुर में नर्सिग के पद पर ज्वाईनिंग नही कराया। जब भी पीड़ित महिला के द्वारा ज्वाईनिंग कराने की बात कही जाती तब वह उसे घुमाते आ रहा था। इतना ही नही पैसा वापस करने की बात पर जो करना है करलो कहते रहता था।

    थाने में दर्ज हुआ मामला
    महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रूपये की ठगी करने की शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं….

    October 19, 2026

    स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल: मंत्री टंकराम वर्मा….

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…..

    October 19, 2026

    रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति….

    October 19, 2026

    भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात……

    October 19, 2026

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

    October 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.