Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»संजय सिंह का बड़ा बयान चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के मन में
    राज्य

    संजय सिंह का बड़ा बयान चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के मन में

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के नतीजे भले ही बीजेपी के पक्ष में हैं, लेकिन जितनी बड़ी जीत का दावा किया जा रहा था, वह पार्टी हासिल नहीं कर सकी। वहीं, विपक्ष का प्रदर्शन पिछली बार से काफी बेहतर रहा। इसको लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी बयान आया है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। संजय सिंह ने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। जनता ने बता दिया है कि अब तानाशाही नहीं चलेगी। इस बार बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। पीएम मोदी और बीजेपी बार-बार 400 पार की बात करते थे। इससे जनता ने समझ लिया कि ये देश के संविधान को बदलना चाहते हैं और आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। देश की जनता ने इसी कारण से ये जनादेश दिया है। टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन के साथ संपर्क में होने की चर्चा है। वहीं, चुनावी नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन की बुधवार शाम को मीटिंग भी है। इसको लेकर संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा शाम को 6.00 बजे इंडिया गठबंधन की मीटिंग है, जिसमें सब लोग बैठेंगे और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जहां तक चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का सवाल है, तो साल 2019 में चंद्रबाबू नायडू ने खुद देश को संगठित करने की कोशिश की थी और पीएम मोदी की तानाशाही के खिलाफ दिल्ली में धरना दिया था। उन्होंने यह मुद्दा उठाया था कि केंद्र सरकार राज्यों का हक मार रही है। यही काम नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को संगठित करने के लिए किया था। वाराणसी लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा पीएम मोदी लगातार 400 पार की बात करते थे। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री में अगर जरा सी भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। वाराणसी तक में देश के प्रधानमंत्री को जनता ने नकारा है। भले ही वह डेढ़ लाख वोटों से जीते हैं, लेकिन उनकी पार्टी 10 लाख वोटों से अंतर की जीत का दावा कर रही थी और अब परिणाम सबके सामने हैं।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.