Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»यूक्रेन की मदद करना बंद करो वरना अंजाम भुगतोगे, अब इस देश पर भड़क गए व्लादिमीर पुतिन…
    विदेश

    यूक्रेन की मदद करना बंद करो वरना अंजाम भुगतोगे, अब इस देश पर भड़क गए व्लादिमीर पुतिन…

    By June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन की मदद करना बंद करो वरना अंजाम भुगतोगे, अब इस देश पर भड़क गए व्लादिमीर पुतिन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को दो साल से अधिक का वक्त हो गया है और जंग और भी खतरनाक मोड ले चुकी है।

    इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देश जर्मनी को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की तो अंजाम भुगतने होंगे।

    पुतिन ने कहा कि जिस तरह पश्चिमी देश यूक्रेन को मदद कर रहे हैं, वह भी उनके खिलाफ युद्ध में कुछ देशों को हथियार सप्लाई पर विचार कर रहा है।

    रूस ने जर्मनी को चेताया कि अगर वो नहीं रुका तो हमारे बीच के संबंध हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे।

    दरअसल, जर्मनी ने हाल में अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन को रूसी धरती पर कुछ लक्ष्यों पर हमला करने के लिए अधिकृत किया है और इसके लिए वह कीव को लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

    पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को जर्मन टैंकों की आपूर्ति किया जाना रूस में कई लोगों के लिए एक झटका था।

    उन्होंने कहा, ‘‘अब अगर वे रूसी क्षेत्र में प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए मिसाइलों का उपयोग करते हैं तो इससे रूस और जर्मन के संबंध पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।’’

    पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच के इतर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ समेत अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए यह बात कही।

    अमेरिका में कोई भी चुनाव जीते, फर्क नहीं पड़ता
    पुतिन ने आगे कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में भले ही किसी की भी जीत हो, इससे रूस-अमेरिका संबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा।

    पुतिन ने कहा, ‘‘अमेरिका के लोग जिस किसी को भी राष्ट्रपति चुनेंगे, हम उसके साथ काम करेंगे।’’ पुतिन ने यह भी कहा कि एक पॉर्न स्टार को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले सप्ताह दोषी ठहराया जाना ‘‘आंतरिक राजनीतिक संघर्ष के तहत अदालती प्रणाली के इस्तेमाल’’ का परिणाम है।

    रूसी नेता ने इस वार्षिक मंच के जरिये रूस के विकास को दर्शाने और निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश की।

    बहरहाल, पत्रकारों के साथ मुलाकात पिछले सत्रों का हिस्सा थीं, लेकिन यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिमी देशों के पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया है।

    The post यूक्रेन की मदद करना बंद करो वरना अंजाम भुगतोगे, अब इस देश पर भड़क गए व्लादिमीर पुतिन… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से कृषि मंत्री नेताम ने की भेंट….

    June 11, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट……

    June 11, 2026

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी, नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन….

    June 11, 2026

    डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    June 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.