Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»कब है गंगा दशहरा? पुण्य की डुबकी से मिट जाएंगे 10 तरह के पाप, आचार्य से जानें स्नान का शुभ मुहूर्त
    धर्म

    कब है गंगा दशहरा? पुण्य की डुबकी से मिट जाएंगे 10 तरह के पाप, आचार्य से जानें स्नान का शुभ मुहूर्त

    By June 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब है गंगा दशहरा? पुण्य की डुबकी से मिट जाएंगे 10 तरह के पाप, आचार्य से जानें स्नान का शुभ मुहूर्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है. इस महीने में गंगा दशहरा भी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा में डुबकी लगाने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं. साथ ही उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है. हिंदू सनातन धर्म में इस तिथि को बेहद शुभ माना जाता है.

    इस दिन लोग विधि विधान से गंगाजी की पूजा अर्चना करते हैं. साथ ही दान-पुण्य भी करते हैं. बड़ी संख्या में लोग गंगा आदि पवित्र नदियों में डुबकी भी लगाते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है. ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज पाठक ने Local 18 को बताया कि शास्त्रों में गंगा को मोक्षदायिनी कहा गया है. गंगाजी भगवान शंकर की जटाओं से निकली हैं, इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं.

    गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
    16 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बेहद शुभ माना गया है. गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:10 बजे से प्रारंभ होगा, जो 10:35 बजे तक रहेगा. इस समय आप गंगा स्नान कर सकते हैं.

    गंगा दशहरा की पूजा विधि
    गंगा दशहरा पर पूजन करने के लिए सबसे पहले आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें. साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके बाद गंगा मैया के साथ भगवान शिव की भी पूजा करें. पूजा करने के दौरान गंगा स्तोत्र का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं.

    इन पापों का होगा अंत
    माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के 10 पाप नष्ट हो जाते हैं. इनमें निषिद्ध हिंसा, परस्त्री गमन, बिना दी हुई वस्तु को लेना, कठोर वाणी, दूसरे के धन को लेने का विचार, दूसरों का बुरा करना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, झूठ बोलना, चुगली करना, दूसरों का अहित करना शामिल है.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात….

    September 16, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक, गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश….

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में जलेंगे 5 लाख दीप, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया उत्सव’ से होगी अभियान की शुरुआत, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल…..

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में जलेंगे 5 लाख दीप, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया उत्सव’ से होगी अभियान की शुरुआत, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल…..

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.