Author: News Desk

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को आसानी से दिलाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम तैयार किया जाए। जिसमें विभिन्न विभागों की सेवाएं एक साथ जोड़कर, आमजन को एक ही स्थान पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यूनिफाइड पोर्टल को विभिन्न विभागों की 1700 सेवाओं को जोड़कर लांच किया जाए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों की जानकारी आमजन को आसानी से मिल सके, इसके लिए जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। जनता को विभिन्न कार्यक्रमों…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्य सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी करने के निर्णय का स्वागत किया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के श्री महेश चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जून से मूंग खरीदी के लिए पंजीयन शुरू होंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री जी की…

Read More

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाह एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से दोनों पुलिस, प्रशासन और केंद्र और राज्य सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इस बीच मृतक राजा के परिजनों ने सोनम और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनम और राज एक दूसरे पर राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इन दोनों में असली मास्टर माइंड कौन…

Read More

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत, उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पीएम मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया में उभरते हालात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के…

Read More

तेल अवीव। इजरायल की ओर से परमाणु संयंत्रों पर हमले और अपनी सेना के टॉप अफसरों के मारे जाने के बाद ईरान ने भी शुक्रवार रात को इजरायल पर मिसाइलों और हमलावर ड्रोन की झड़ी लगा दी। जानकारी के मुताबिक ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और अन्य शहरों पर 150 मिसाइलें और ड्रोन दागे। इससे तमाम बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा। ईरान के हमले में इजरायल में 1 व्यक्ति के मरने और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इजरायल के तेल अवीव और अन्य शहरों में रात भर खतरे के सायरन बजते रहे और लोगों को…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में, जहां कभी गोलियों की गूुज सुनाई देती थीं, वहां अब हर जगह खुशी और उल्लास की गूंज सुनाई देती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति व नियद नेल्लानार योजना के प्रभाव से माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवक-युवतियों और नक्सल पीड़ितों ने नई जिंदगी की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बस्तर संभाग में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह इस बदलाव के साक्षी बने हैं। सुकमा के मिनी स्टेडियम में 13 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में…

Read More

रायपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर वर्तमान वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. आगामी 15 से 30 जून 2025 तक धरती आबा, जानजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदिवासीय विकास विभाग छ.ग. के नेतृत्व में आयोजित होगा. जिसमें राज्य के अन्य महत्वपूर्ण विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी. विशेष तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिनस्थ कर्यरत राज्य नोडल एजेंसी द्वारा पूरे प्रदेश के आदिवासीय बाहुल्य ग्रामों में छूटे अदिवासियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा. आदिवासीय विकास विभाग छ.ग. से प्राप्त सूची के अनुसार प्रदेश में…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मेट्रो रेल परियोजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा का ध्यान रखते हुए पूरे किए जाएं। भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण और अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे कार्य के दौरान कोई कठिनाई नहीं आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा कर रहे थे। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना भोपाल…

Read More

मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशख़बरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे और किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर डिस्कस करेंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, क्योंकि यह आपके भविष्य में अड़चनें भी पैदा कर सकता है। शुभ रंग- ओरेंज शुभ अंक- 7 वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक 15 दिन पहले बस्तर में हो चुकी है, पर यह वहीं अटका हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून के आसपास मानसूनी हवा को बस्तर से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। मानसून को बढ़ने के लिए सही रफ्तार मिली तो यह 15 जून के बाद रायपुर पहुंच जाएगा। इसी के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी वर्षा के आसार हैं। वैसे एक नया मानसूनी सिस्टम बंगाल की उत्तर खाड़ी में 14 जून के आसपास बनने जा रहा है। यह सिस्टम ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी होते हुए राजस्थान तक…

Read More