Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»Breaking News»इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें
    Breaking News

    इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तेल अवीव। इजरायल की ओर से परमाणु संयंत्रों पर हमले और अपनी सेना के टॉप अफसरों के मारे जाने के बाद ईरान ने भी शुक्रवार रात को इजरायल पर मिसाइलों और हमलावर ड्रोन की झड़ी लगा दी। जानकारी के मुताबिक ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और अन्य शहरों पर 150 मिसाइलें और ड्रोन दागे। इससे तमाम बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा।

    ईरान के हमले में इजरायल में 1 व्यक्ति के मरने और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इजरायल के तेल अवीव और अन्य शहरों में रात भर खतरे के सायरन बजते रहे और लोगों को सुरक्षित जगह शरण लेनी पड़ी। ईरान ने कहा है कि उसने इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

    ईरान का हमला इतना जोरदार था कि उसकी ओर से दागी गई दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को इजरायल का आयरन डोम सिस्टम रोक नहीं सका। ईरान के हमले के बाद इजरायल के साथ जंग और तेज होने के पूरे आसार दिख रहे हैं। दोनों देशों ने अपनी वायुसीमा बंद कर रखी है। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने कसम खाई है कि इजरायल को उसके हमले के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी।

    खामनेई ने ईरान की जनता के नाम शुक्रवार देर रात संबोधन दिया था। जिसके बाद ही ईरान की सेना ने इजरायल पर मिसाइलों और हमलावर ड्रोन से बड़ा हमला बोला। खबर ये भी है कि अमेरिका ने हालात की गंभीरता भांपते हुए इलाके के अपने सैन्य ठिकानों पर बड़ी तादाद में सैनिकों को भेजा है।

    इससे पहले गुरुवार को इजरायल ने ईरान के तमाम परमाणु संयंत्रों पर हमले किए थे। इजरायल के विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में सटीक हमले कर उसके सभी टॉप सैन्य अफसरों और परमाणु वैज्ञानिकों को भी मार दिया था। इजरायल का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बना रहा है और ऐसा वो कतई नहीं होने देगा।

    वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर आगाह किया है कि वो परमाणु समझौता कर ले। ट्रंप ने कहा कि ईरान को 60 दिन का मौका दिया, लेकिन उसने समझौता नहीं किया। वहीं, ईरान ने इजरायल के हमलों के बाद परमाणु समझौता करने पर अमेरिका से हो रही बातचीत बंद करने का ऐलान भी किया है।

    News Desk

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.