रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री राम विचार नेताम , खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव…
Author: News Desk
सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट किया है। हादसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी और टीआई घायल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ है। यह सभी अफसर डोंड्रा के पास जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान माओवादी मनसूबों का शिकार हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाल को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए हैं। उन्हें…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल आज पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए का 11 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। हम विकसित भारत की बात करते हैं। हमने इसे दूर करके 11 वर्षों में विकसित भारत का आधार तैयार किया। एनडीए पारदर्शी और भविष्यदर्शी सरकार है। लोग गर्व से कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पिछले 11 वर्षों में हम सबका साथ, सबका विकास,…
मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त…
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर 8 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये हादसा आज सुबह नौ बजे दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ। ट्रेन खचाचच भरी थी. ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी के शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुकमा के कोंटा में आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से कोंटा संभाग के एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए। इस धमाके में कोंटा के टीआई और एसडीओपी भी घायल हुए हैं। ये धमाका गोलापल्ली इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हुआ। बता दें कि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा…
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। लॉस एंजिल्स हिंसा की आग में झुलस रहा है। प्रदर्शनकारी जमकर हिंसा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही पुलिस पर पटाखे और पत्थर से हमला कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मेक्सिको का झंडा लेकर ICE लॉस एंजिल्स से बाहर जाओ जैसे नारे भी लगाए। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में मैक्सिकन झंडे थे। हलात तनावपूर्ण होने के कारण ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड की तैनाती कर दी…
इंदौर। मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब इस केस…
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। केंद्र की सत्ता में पीएम मोदी और बीजेपी के लगातर 11 साल पूरे होने पर भाजपा आज से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन शुरू कर रही है। वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज लिखा। पीएम ने लिखा- पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ‘संकल्प से…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंडम में जबलपुर और मंडला जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुंडम के समीप ग्राम छपरा में सांदीपनिविद्यालय और आईटीआई का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गौमुख जलाशय बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। जलाशय से जबलपुर जिले के 14 हजार 900 और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…