Author: News Desk

विधानसभा में आयोजित हुआ मंत्री/विधायको के PA/PS का प्रशिक्षण कार्यक्रम, यह PS/PA प्रशिक्षण कार्यक्रम लोकतंत्र को सशक्त करने की ऐतिहासिक पहल। एक जनप्रतिनिधि की सफलता के पीछे उनके PA/PS की होती है विशेष भूमिका विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधानसभा में एक दिवसीय PA/PS प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 100 से अधिक निज सचिव/सहायक शामिल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को किया संबोधित, विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने किया PA/PS का प्रशिक्षण रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंत्रियों एवं सदस्यों के निज सचिव/निज सहायक (PA/PS) के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि भोंगापाल 6 वीं शताब्दी का चैत्य है, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल है। इस…

Read More

मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के महाकुंभ में समाज के लोगों को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता की अपील की रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश और खुशहाल समाज है। समाज के लोग उन्नत खेती और व्यवसायी के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, कृषि, व्यापार सभी क्षेत्रों में समाज के लोगो ने अपना वर्चस्व…

Read More

भोपाल : “ग्लोबल वेलफेयर स्माइल फाउंडेशन” द्वारा एंटी टोबैको कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। समन्वय भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. पूजा त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस मिशन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया — यह प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा के योद्धाओं को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने एक साफ और साहसिक संदेश देते हुए कहा कि “नशे की आदत छोड़ना…

Read More

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल में हुए महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान दतिया विमानतल का वर्चुअली उद्घाटन किया। दतिया में स्थानीय स्तर पर हुए कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने दतियावासियों को एयरपोर्ट के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि यह दतियावासियों के लिए उमंग और उत्साह का दिन है। मैं धार्मिक नगरी की पावन धरा पर पहुँचकर शांति एवं सकरात्मकता का अनुभव कर रहा हॅू। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जयंती का यह दिन महिला शक्ति को समर्पित है। मातृशक्ति को सम्मान देने…

Read More

बिलासपुर बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बंटी कश्यप के फार्म हाउस में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि वहां कई लोग पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ भाग निकले। जुआरियों में मिश्रीलाल कश्यप (68 वर्ष), हरिओम साहू (44 वर्ष), दीपक सोनी (28 वर्ष), ज्वाला सूर्यवंशी (55 वर्ष), प्रदीप पाण्डेय (42 वर्ष), राकेश कहार (48 वर्ष), शांतनु बघेल (40 वर्ष), राजेन्द्र कुम्हारे (61 वर्ष), मनोज कश्यप (43 वर्ष), यशोधर कश्यप (24 वर्ष), सगर कश्यप (32 वर्ष), महेन्द्र वर्मा (33 वर्ष), सिरीश…

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी स्वर्गीय दिनेश अग्रवाल के परिजनों को आज यहां राजभवन में 2 लाख रूपए की सहायता राशि संबंधी चेक प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Read More

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने सौजन्य भेंट की।

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत 864 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा 779 करोड़ रुपए की लागत से शिप्रा नदी पर निर्मित होने वाले 29 किमी के नवीन घाट और शिप्रा नदी पर लगभग 85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 21 बैराजों का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम सच्चे अर्थों में एक धर्म सभा है। सभी संतों की गरिमामय उपस्थिति में यह आयोजन…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-उद्घाटित इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के गांधीनगर स्थित देवी अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन से झलकारी बाई मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। वह अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से वापस भी आये। उन्होंने यात्रा के दौरान मेट्रो रेल संचालन कक्ष का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों से तकनीकी और प्रबंधकीय पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। यात्रा के दौरान उन्होंने महिला…

Read More