रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू पशु का वितरण कर इस महती योजना का राज्य स्तरीय आगाज हुआ। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से दुधारू पशु प्रदाय योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों क्रमशः जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों के महिला हितग्राहियों को कुल 650 दुधारू पशु प्रदाय किया जाएगा। इस योजना…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हुआ और बस्तर की पुण्य धरा इसके साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव और लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कोण्डागांव जिले में 94 करोड़ 18 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का…
रायपुर राजधानी रायपुर में विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक हादसा हो गया, जिसमें ट्रस का सेटअप निकालते समय एंगल गिरने से एक मजदूर घायल हो गया, वहीं एंगल के गिरने से एक कार को नुकसान पहुंचा है, वहीं उसका ड्राइवर चोटिल हो गया. बता दें कि विश्न साइकिल दिवस पर मरीन ड्राइव चौक पर जर्मन का एंगल गेट लगाया गया था. आयोजन की समाप्ति पर ट्रस का सेटअप निकालते वक्त एंगल गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया, वहीं सिग्नल पर खड़े कार का सनरूफ एंगल गिरने की वजह से टूट गया.…
धमतरी। जिले के सिहावा नगरी क्षेत्र अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनामगर के छिपलीपारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक किराना व्यापारी के घर में घुस गया। व्यापारी उत्तम साहू के घर के बाथरूम में तेंदुआ जा घुसा और अंदर से दरवाजा बंद हो गया। परिवार वालों ने जब बाथरूम से तेंदुए की दहाड़ की आवाज सुनी, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाथरूम से बाहर निकाला गया। इसके…
रायपुर 2100 रुपए का बिजली बिल को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर रात में सोते समय हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. शोर सुनकर बाहर आई बहन को भी बड़े भाई ने मारने के लिए दौड़ा, जिस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई. घटना में गंभीर रूप से घायल छोटा भाई का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुढियारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि दुर्गा चौक अशोक नगर निवासी दुर्गा तिवारी पिता गौरीशंकर तिवारी (32 वर्ष) रात में सोया हुआ…
सक्ती। प्रेम प्रसंग में पांच हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में प्रेमी ने अपनी प्रमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज आरोपी ने लकड़ी के गुटके से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के आठ घंटे के भीतर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डुमरपारा में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक महिला का शव खंडहरनुमा मकान में मिला। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी लखनलाल पटेल मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान गांव में ही रहने…
खैरागढ़ गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला (दादी) गंभीर रूप से घायल हुई है. यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. यह दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जानकारी के अनुसार, साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर, उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मलकर लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे. रविवार सुबह तीनों…
जशपुर। जशपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमें एक महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी राजेश्वर यादव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी कि आरोपी राजेश्वर यादव ने उसे अकेला पाकर पहले जान से मारने…
अंबिकापुर शहर में रविवार को जीएसटी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी संघ सड़क पर उतर गया. व्यापारी संघ के आह्वान पर अंबिकापुर में नगर बंद का व्यापक असर देखा गया. कई दुकानों के शटर बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां ठप रही. व्यापारियों का आरोप है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी लगातार अवैध वसूली कर रहे हैं और बेवजह छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है. इसी के विरोध में व्यापारियों ने शहर में रैली निकालकर विरोध जताया. रैली के दौरान व्यापारी “जीएसटी अधिकारी होश में आओ, होश में आओ” जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतरे.…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 मई को भोपाल प्रवास के दौरान विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें देने पर आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें देकर प्रदेश के सपनों को नई उड़ान दी है, मध्यप्रदेश आनंदित है, उत्साहित है, कृतज्ञ है। यह सौगातें ” आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” की दिशा में सशक्त सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का यह स्नेह और विश्वास हमें निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ने की…