Author: News Desk

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के शहरी विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक शॉल एवं नंदी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज भी उपस्थित थे।

Read More

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने का ऐलान किया है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी है। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी, इसके बाद ट्रंप और मस्क में मतभेद की खबरें चलने लगी थी। उद्योगपति एलन मस्क अपने अलग मिजाज और काम के लिए जाने जाते हैं। ट्रंप जब चुनाव लड़ रहे थे तब मस्क उनके साथ जुड़े और उन्हें जिताने के लिए अथक प्रयास किया। मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी के समर्थन…

Read More

भोपाल : मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपिपल्या क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हाटपिपल्या में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के 20 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मेट्रोपोलिटयन जोन बनाया गया है। इससे विकास के…

Read More

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोविड वायरस ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ ही कोरोना का कहर जारी है। कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अबतक 12 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं देशभर में एक्टिव केसों की संख्या 1200 पहुंच गई है। बिहार में कोरोना विस्फोट हुआ है। पटना AIIMS में महिला डॉक्टर समेत 7 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से अगले 2 दिन तक 4 राज्यों के दौरे पर रहने वाले थे लेकिन सिक्किम का दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया। अब प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सिक्किम के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले गंगटोक में पीएम मोदी के आने के लिए तैयारियां चल रही थीं। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी ‘सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। प्रधानमंत्री सिक्किम…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वीर सैनिकों के सम्मान में आन बान और शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अपार जन समूह शामिल हुआ। ढोल बाजे और मृदंग की मधुर थाप पर आदिवासी लोक नर्तको का दल आगे-आगे आकर्षक लोक-नृत्य प्रस्तुत करता हुआ चल रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया। सड़कों के दोनों और से अपार जन-समूह ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की। अंबेडकर चौराहे…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के साथ पूरा देश लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मना रहा है और हमारी सरकार महिला स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में स्व-सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 464 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया तथा बैतूल के विकास पर केंद्रित पुस्तिका “विकास के पथ पर अग्रसर” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह से स्टार्ट-अप अभियान के तहत 4…

Read More

मेष राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है। शुभ रंग- नीला शुभ…

Read More

मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट स्वरूप प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से लागू करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के पीछे शिक्षा विभाग की वह समीक्षा रिपोर्ट है, जिसमें राज्यभर के सरकारी स्कूलों में संसाधनों के असमान वितरण की गंभीर स्थिति सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी छात्र दर्ज नहीं है, फिर भी वहां नियमित शिक्षक पदस्थ हैं। इससे न केवल शैक्षणिक संसाधनों का…

Read More