Author: News Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी विद्यार्थी नहीं है, जबकि इन विद्यालयों में शिक्षक तैनात हैं। शून्य छात्र संख्या, फिर भी शिक्षक पदस्थ जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला साजाभवना और हर्राटिकरा इसका उदाहरण हैं। साजाभवना स्कूल में एक भी छात्र नहीं है, फिर भी एक सहायक शिक्षक यहां कार्यरत हैं। वहीं हर्राटिकरा स्कूल में शून्य दर्ज संख्या के बावजूद एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि…

Read More

रायपुर: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, साहित्यकार एवं अन्य प्रमुखजन शामिल होंगे। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे, वहीं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री किरण देव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सतत निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की वास्तविक प्रगति का…

Read More

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम भाठनपाली में चर्च में सभा लगाने वालों ने हनुमान मंदिर तोड़ दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गांव में तनाव का माहौल है. बजरंग दल ने भी गांव पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया. आक्रोशित लोगों ने चर्च पर चढ़कर भगवा झंडा फहराया. मंदिर तोड़ने से गुस्साए लोगों ने हाथ में गैंती, फावड़ा लेकर चर्च तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रोका. घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. एसडीएम और राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंची…

Read More

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सहकारी बैक में करोड़ों का घोटाला हुआ है. सहकारी बैंक कुसमी और शंकरगढ़ शाखा में 26 करोड़ 47 लाख 82 हजार 462 रुपए की गड़बड़ी उजागर हुई है. यह खुलासा वर्ष 2012 से 2022 तक की विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है. इस मामले में संलिप्त 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर एसपी वैभव बेंकर ने बताया, गिरफ्तार आरोपी किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खोलते थे और उनके माध्यम से सरकारी अनुदान व ऋण राशि का गबन करते थे. इस संगठित…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। आज विभाग द्वारा ILI (Influenza Like Illness) और SARI (Severe Acute Respiratory Illness) की प्रभावी निगरानी के लिए नया विस्तृत सर्विलांस प्रोटोकॉल जारी किया है। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू होगा। सभी जिलों के CMHO को निर्देश संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं…

Read More

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दो बच्चे एनीकट में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 भट्ठापारा निवासी 15-15 साल के दो किशोर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए महोरा एनीकट गए थे। नहाते वक्त वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ गए बच्चों ने जब शोर मचाया, तो उसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते…

Read More

कोंडागांव कोंडागांव में मानसून की पहली बारिश के साथ चली तेज आंधियों ने मक्का उत्पादक किसानों को गहरा आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचाया है. जहां एक तरफ खेतों में खड़ी फसलें आंधी से धराशायी हो गईं, वहीं दूसरी तरफ निचले इलाकों में जल भराव से मक्का की जड़ें सड़ने लगी. मौसम की मार से खेतों में तैयार खड़ी मक्के की फसलें पूरी तरह गिर गई हैं. निचले क्षेत्रों में जलजमाव से फसलें सड़ने लगी है. यहां तक खलिहानों में सूख रही फसलें भी बारिश से भीग गईं. दानों में अंकुर फूटने लगे हैं, जिससे वे अब बाजार में नहीं बिक…

Read More

बिलासपुर पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में गुस्सा है. आतंकी हमले के विरोध में अब बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने भी 30 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर मानवीय दृष्टिकोण का ध्यान रखते हुए इसे सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें. इसके अतिरिक्त किसी तरह का उत्सव न मनाएं. यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है. इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

Read More

कोरिया। कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने थोक में पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए है। एक निरीक्षक,चार उप निरीक्षक,तीन एएसआई समेत 108 पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। महिला आरक्षकों के बीच तबादला आदेश जारी किए गए हैं। देखें आदेश…

Read More