Author: News Desk

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ.…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का…

Read More

रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं…

Read More

रायपुर बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी. इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है. बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी. 12 मई को रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता…

Read More

बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर…

Read More

रायपुर : रायपुर में दो लड़कों ने पड़ोस की रहने वाली महिला को चाकू की नोक पर धमकाया है। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 10 मई को गायत्री सोनी निवासी राजीव आवास रायपुर ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि आरोपी पीयूष बघेल और मुक्कू नायक अपने हाथ में चाकू लेकर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ जबरन अश्लील गाली गलौज…

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर से भिलाई को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे में एक बाइक सवार बस से टकरा गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार रात कुर्बान अली (21) अपनी स्पोर्ट बाइक से तेज रफ्तार में पावर हाउस की तरफ आ रहा था, तभी बस से टकरा गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। चंद्रा मौर्या चौक के पास बाइक की स्पीड ज्यादा थी इसी बीच आगे जा रही बस ने भी अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कुर्बान की बाइक का बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हुआ। घटना में उसकी गर्दन टूट गई और मौके पर ही उसने…

Read More

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे एनएच 30 के दहीकोगा और पानपदरडेग के पास सीजी 08 एएक्स 16411 नंबर की एक भारी भरकम ट्रक, जो कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही थी. ट्रक ने सामने से आ रही बाइक (क्रमांक CG 19 BP 5640) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक तीनों बाइक सवारों को रौंदते हुए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर है। भाारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) का काम चल रहा है। इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कुछ तिथियों को ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इधर चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग…

Read More

रायपुर शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों ने केवल वैज्ञानिक तथ्यों को सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से अनुभव भी किया। टेलीस्कोप…

Read More