रायपुर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा, जो संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन : डिप्टी सीएम शर्मा गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे व्यक्तियों…
Author: News Desk
रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गेमकेला में बीती रात जंगली हाथी ने एक गांव में घुसकर घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस दौरान एक ग्रामीण भी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला सुनीला लोहरा अपने घर के बाहर सो रही…
अंबिकापुर अंबिकापुर के गंगापुर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और भाग निकले। जानकारी मिलते ही अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने आसपास बालकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस द्वारा फरार अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है। फरार अपचारी बालकों में चार सूरजपुर जिले के हैं। एक-एक अपचारी बालक सरगुजा व जांजगीर – चांपा जिले के रहने वाले हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की…
रायपुर. राजधानी में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नया रायपुर के सेक्टर 17 में तेज रफ्तार अनयंत्रित होकर स्ट्रीट पोल में जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार के पुर्जे काफी दूर तक जा गिरे। वाहन पूरी तरह जलकर जलकर खाक हो गई। कार चला रहे युवक गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के अलावा दो युवक भी सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई है। कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर में शदाणी दरबार…
कांकेर। कांकेर शहर में एक 19 वर्षीय आदिवासी युवती पर चोरी का आरोप लगा है. इस आरोप के बाद दुकान के मालिक ने युवती के साथ दबंगई दिखाते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और अश्लील वीडियो दिखाई. उक्त आरोपों के आधार पर कांकेर के कोतवाली थाने में आरोपी दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कांकेर पुलिस के मुताबिक पीड़िता अरिहंत फैशन हाउस में काम करती थीं. वहां के मालिक ने उक्त युवती पर करीब 1.5 लाख रुपए चोरी के आरोप लगाए. पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से यहां कार्यरत थी. आरोप है…
बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी की लात-घूंसे के बाद पत्थर से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना कुसमी थाना क्षेत्र के सेरेंगाजोभी गाँव की है, जहां 7 मई की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी कोरवा बबुआ ने अपनी पत्नी ढिलो बाई से शारीरिक संबंध बनाना चाहा. पत्नी के इनकार करने पर पति का पारा चढ़ गया और लात-घूंसे के बाद पत्थर से सिर और छाती पर वार…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. शादी समारोह से वापस लौट रहे बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित हुई और बिजली के खंबे को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार से जा टकराई. इस हादसे में स्कॉर्पियों चालक समेत 7 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल प्राइवेट गाड़ी से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई. राहत की बात रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक, बाराती मंदिर हसौद से जांजगीर चांपा…
रायपुर इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं…
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार चोरों ने पुलिस कॉन्स्टेबल के घर को निशाना बनाया है। घर में रखे नगदी रकम समेत 4 लाख के जेवरात को मौका पाते ही पार कर दिया। 7 मई को अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कांटाहरदी के रहने वाले महेंद्र कुमार सिदार (36) रायगढ़ पुलिस विभाग के जिला विशेष शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 7 मई को वो 2 दिन का इमरजेंसी छुट्टी लेकर शाम को अपने घर कांटाहरदी आए…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. प्रदेशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति बन सकती है. बस्तर संभाग में अब भी यलो अलर्ट जारी है. आइये जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम. प्रदेश का सबसे गर्म जिला इस समय बिलासपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया…