रायपुर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर दुर्ग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम घोरारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.30 लाख रुपये है। उपायुक्त आबकारी श्री जी.के. भगत एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल को प्रातः गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम घोरारी के खेतों की ओर दबिश दी, जहां अवैध शराब निर्माण…
Author: News Desk
अंतराष्ट्रीय लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड में जज बनी छत्तीसगढ़ की सुगंधा जैन विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया संपूर्ण भारत से बतौर जज अकेले हुई शामिल मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं सांसद ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं! रायपुर बोनवेरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स की ओर से 21 अप्रैल से शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 के बीच ऑक्सफोर्ड में आयोजित हुए 18वें वार्षिक मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतर्राष्ट्रीय राउंड में छत्तीसगढ़ की बेटी और सुप्रीम कोर्ट की वकील सुगंधा जैन संपूर्ण भारत से बतौर जज अकेले शामिल हुई। यह पहला अवसर था जब विधि से जुड़ा…
रायपुर छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत बने रहेगी। पिछले कुछ दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। आज भी कई जिलों में अंधड़ चलने, व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर तमिलनाडु 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित…
रायगढ़: चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बंगुरसिया बडझरियापारा में एक युवक के घर से 20 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की । थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त हुई सूचना पश्चात कार्रवाई की गई, जिन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव का निवासी निर्मल तिर्की अपने घर के पीछे बाड़ी में महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए एएसआई आशिक रात्रे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बडझरियापारा में छापेमारी की। दबिश के दौरान आरोपी निर्मल तिर्की पिता…
जगदलपुर। जगदलपुर जिले के दरभा इलाके के ककालगुर गांव में एक दस साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की गुत्थी काफी हद तक सुलझा भी ली है। अभी पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बच्चे की हत्या नाबालिगों द्वारा ही की गई है लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रह है कि हत्या…
रायपुर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, एक मई, एक ऐसा दिन है जो श्रम की महत्ता, मेहनतकश हाथों के सम्मान और सामाजिक न्याय की भावना को उजागर करता है। यह दिवस न केवल इतिहास में दर्ज है बल्कि 1886 के शिकागो आंदोलन को भी याद दिलाता है, जिसमें मजदूरों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे विश्राम और 8 घंटे आत्म विकास के अधिकार की मांग की थी, बल्कि यह आज भी उस संघर्ष को व्यक्त करता है जो श्रमिक अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए हर दिन करते हैं । एमसीबी जिले में श्रमिक कल्याण योजनाओं का दिख रहा प्रभाव छत्तीसगढ़…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक मई का दिन उन मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से समाज व राष्ट्र की प्रगति को आधार देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है। राज्य सरकार…
खैरागढ़ जिला मुख्यालय खैरागढ़ में स्थित एकमात्र सिविल अस्पताल आज खुद बीमार हो गया है. अंग्रेजों के शासनकाल में वर्ष 1936 में बना यह अस्पताल ही हजारों ग्रामीणों की उम्मीद है, लेकिन यहां न सुविधाएं हैं, न साफ-सफाई. इतना ही नहीं, अस्पताल की हालत इतनी जर-जर है कि यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की जान भी अब खतरे में हैं. खैरागढ़ जिला होते हुए भी यहां का एक मात्र शासकीय अस्पताल खुद इलाज का मोहताज हो गया है. बता दें, अस्पताल की खस्ता हालत, संसाधनों की भारी कमी और स्टाफ की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को अक्सर निराश लौटना पड़ता है.…
रायपुर: मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ राज्य के सुदूर अनुसूचित एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां यात्री परिवहन की सुविधा कम है, वहां आम जनता को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना‘‘ शुरू करने का अहम निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत हल्के/मध्यम परिवहन मोटरयान 18 से 42 बैठक क्षमता (चालक को छोड़कर) के वाहन को अनुज्ञा पत्र और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नवीन ग्रामीण मार्गाें के विनिर्धारण के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। अनुज्ञा का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को मिलेगा, जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति,…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कमल विहार में अत्याधुनिक न्यूरो स्पाइन रिहैबिलिटेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य की रजत जयंती वर्ष में हम यह गर्व से कह सकते हैं कि आज छत्तीसगढ़ चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के…