रायपुर साय सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया. अब रेगहा-अधिया खेती करने वाले किसानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा. इसका निर्णय आज साय कैबिनेट की बैठक में लिया गया. मंत्रिपरिषद ने बैठक में ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए इसका लाभ प्रदेश के ऐसे सभी किसानों, जिनसे खरीफ मौसम में सहकारी समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषक विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से धान/धान बीज का उपार्जन किया गया हो, उन्हें आदान सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया है. जानिए क्या है उन्नति कृषक योजना…
Author: News Desk
उरला: उरला मेन रोड स्थित मां बंजारी ज्वेलर्स के मालिक शांतिलाल जैन के साथ दो अज्ञात महिलाओं ने नकली सोना देकर 4 लाख 8 हजार 60 रुपये की धोखाधड़ी की. घटना 28 अप्रैल 2025 की शाम 5:50 बजे की है, जब दोनों महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर आईं और सोने के आभूषण खरीदने की बात कही. शांतिलाल जैन के अनुसार, महिलाओं ने 47 ग्राम वजन के सोने के आभूषण, जिसमें एक हार, एक चैन, दो मंगलसूत्र और तीन जोड़ी इयररिंग्स शामिल थे, चुने, जिनकी कीमत 4 लाख 60 रुपये थी. इसके बदले उन्होंने 69 ग्राम का पुराना सोना देने की…
कबीरधाम कबीरधाम जिला कोर्ट ने एक फर्जी डॉक्टर को चार साल की सजा और एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। आरोपी बिना लाइसेंस के दवा बेचता और लोगों का इलाज भी करता था। मिली जानकारी अनुसार, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग कवर्धा ने 20 जनवरी 2015 को कवर्धा के वार्ड क्रमांक 18 में संचालित मां जगदंबे क्लिनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान आरोपी अरविंद सरकार पिता अतुल सरकार, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 18, कवर्धा के आलमारी में एलोपैथिक दवाएं मरीजों को बेचने के लिए मिली। आरोपी से दवा का चिकित्सा व्यवसाय किए जाने के संबंध में दस्तावेज मांग…
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी से प्रताड़ित नाबालिग ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी द्वारा सुसाइड नोट में प्रेमी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का उल्लेख किया था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने 26 अप्रैल 2025 को सुबह घर में फांसी लगा ली थी। घटना के दौरान परिजन महुआ बिनने गए हुए थे। किशोरी ने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड…
रायपुर रायपुर संभाग के संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने आज राजधानी स्थित कार्यालय में संभाग के कलेक्टरों के साथ अहम बैठक ली. इस बैठक में PHE विभाग के अधिकारी भी मैजूद रहे. शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. जल जीवन मिशन और लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर कलेक्टरों से जवाब तलब किया गया है. भीषण गर्मी में बढ़ते जल संकट और सुशासन तिहार के प्रकरणों को लेकर भी चर्चा हुई है और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए. बैठक को लेकर महादेव कावरे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन तिहार के दूसरे चरण की तैयारियों…
रायपुर : हर वर्ष 1 मई को हम श्रमिक दिवस मनाते हैं। यह एक ऐसा दिन जो श्रमिकों के अथक परिश्रम, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, राज्य की आर्थिक प्रगति में महिला श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जाना जाता है। कृषि, खनन, वनों से प्राप्त उत्पादों और छोटे उद्योगों पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिलाएँ खेती-बाड़ी, तेंदूपत्ता संग्रहण और हस्तशिल्प निर्माण जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्य, घरेलू सेवाएँ…
रायपुर : रायपुर के गोल बाजार क्षेत्र में रहने वाले 36 वर्षीय प्रतीक खण्डाईतमेहर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर होटल बुकिंग और रिव्यू के टास्क के नाम पर प्रतीक से 11 लाख 22 हजार 382 रुपये की धोखाधड़ी की गई. पीड़ित ने गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रतीक ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी 2025 को एक अज्ञात नंबर से ज्योति नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और Easemytrip…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छ.ग. श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…
रायपुर 30 अप्रैल 2025/ राज्य के ग्रामीण इलाकों विशेषकर रिमोट एरिया के लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना ग्रामीण जनता को विकास की धारा से जोड़ने की एक क्रांतिकारी पहल है। यह योजना गांव और शहर के बीच की दूरी को कम करेगी…
बेमेतरा मंगलवार देर रात को बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक स्कूटी पर सवार था, जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम राका के पास हुआ है। मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक स्कूटी में सवार था, सामने से आ रहे ट्रेलर ने सीधे टक्कर मार दी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके से युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी आने से पहले मौत हो चुकी थी। देर रात होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले…