बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सात प्रोफेसरों और एक छात्र पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दौरान 159 छात्रों को ईद पर नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया। विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 31 मार्च को शिवतराई गांव में एक सप्ताह के एनएसएस शिविर के दौरान उनकी सहमति के बिना उनसे नमाज अदा करवाई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू…
Author: News Desk
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने किया पदभार ग्रहण रायगढ़ जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण रायगढ़ रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर दंतेवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत धमतरी…
दंतेवाड़ा महिला बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले में कुपोषण के मध्यम और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर प्रत्येक माह उनके घर जाकर पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है और पोषण व्यवहार में सकारात्मक बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के मतानुसार 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अधिकतर कुपोषण के शिकार होते हैं, जबकि उनका अधिकांश समय घर पर ही बीतता है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी परिवार की ही होती है। और बाल पोषण की जानकारी के अभाव में परिवारजन बच्चे की सही देखभाल नहीं कर पाते, जिससे…
Chhattisgarh Charota Saag Benefits: जब छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में गर्मियों के दोपहर बाद मिट्टी से भाप उठती है, तो हवाओं में एक खास खुशबू घुल जाती है। यह खुशबू किसी फूल या इत्र की नहीं, बल्कि उस जंगली साग की होती है, जिसे गांव की दादी-नानी बिना देखे पहचान लेती हैं – चरोटा भाजी। यह साग न बाजार के लिए उगता है, न दिखावे के लिए, बल्कि सीधे दिल और थाली तक पहुंचता है। जंगलों का असली हरा खजाना चरोटा कोई साधारण साग नहीं है, यह जंगलों की गोद में पला-बढ़ा एक अनमोल तोहफा है। गर्मियों में जमीन से…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार ने कोरिया जिले के ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें 8 से 11 अप्रैल 2025 के बीच सुशासन तिहार के पहले चरण में समस्या, शिकायत व मांग से सम्बंधित आवेदन लिया गया था। अब दूसरे चरण में प्राप्त इन आवेदनों का समाधान द्रुतगति से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता ने सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताया है। ग्राम मेको के निवासियों श्री सूरज प्रसाद, श्री निकेश कुमार और दिनेश कुमार के आवेदन पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान किताबें वितरित की गईं। पोड़ी बचरा तहसील…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु ई-निविदा 14 मई तक आमंत्रित गौरेला पेंड्रा मरवाही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पीव्हीटीजी हेतु बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु एकीकृत पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत द श्रेणी एवं इससे उपर श्रेणी के ठेकेदार से ई-निविदा 14 मई तक शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। निविदा प्रपत्र की चालान एवं अमानत राशि (एफडीआर) प्रस्तुत करने की (स्पीड पोस्ट से) अंतिम तिथि 19 मई है। निविदा खोलने की तिथि 20 मई शाम 4 बजे निर्धारित है। निविदा कार्यालय कलेक्टर (सहायक…
कवर्धा कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत 8 विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत पंडरिया अनुविभाग अंतर्गत ग्राम कड़मा निवासी रामप्यारी कुचराम की जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बाबूलाल कुचराम को, कुई निवासी अमरू पड़वार की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती जानाबाई को, ग्राम बदना निवासी ननकी बाई की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बीरसिंह को, ग्राम रोखनी निवासी गजानंद यादव की तालाब…
कवर्धा : 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य जिला परिवहन कार्यालय कबीरधाम द्वारा दी जा रही आवेदन सुविधा कवर्धा राज्य शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है, जिसे लेकर वाहन स्वामी छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट ीजजचेः//बहजतंदेचवतज.हवअ.पद पर लॉगिन कर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी) में दर्ज चेचिस नंबर, इंजन नंबर तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है, वहीं जिन वाहन स्वामियों के पास ऑनलाइन आवेदन…
दुर्ग। तीन तलाक के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कसारीडीह निवासी रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह के समय रेशमा की मां ने वर पक्ष को 1,07,786…
अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रविवार रात आकाश अपने 2 साथियों के साथ खरीददारी कर वापस घर लौट रहा था तभी नेशनल हाईवे 43 बालमपुर के पास रविवार उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई और तीनों फेंका गए। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद तीनों दोस्तों को अस्पताल लाया गया जहां आकाश (20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 अन्य दोस्त घायल हुए है जिनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, आकाश ही ड्राइव कर रहा था और उसके सिर,सीने और हाथों में गंभीर चोटें आई…