Author: News Desk

बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सवेरे कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने उन्हें कार्यभार सौंपी। श्री अग्रवाल वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे राजनांदगांव में कलेक्टर थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर नए कलेक्टर का अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद कलेक्टर सीधे मंथन सभाकक्ष पहुंचे और टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित महत्वपूर्ण लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन में आम जनता से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनी।

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिवक्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ ‘मन की बात’ के प्रेरक संदेशों से जागरूक होते हैं देशवासी, रचनात्मक विकास और सहभागिता के लिए होते हैं प्रेरित – श्री अरुण साव बिलासपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए शासकीय अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का प्रसारण सुना। उन्होंने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित साइंस सेंटर की सराहना की है।…

Read More

धमतरी माओवादी अतिसंवेदनशील क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के दौरान डीआरजी व सीएएफ जवानों की संयुक्त टीम को माओवादियों द्वारा डंप किया कुकर, पाइप और टिफिन बम बरामद हुआ है। कई माओवादी सामग्री भी जवानों ने जब्त की है। अंदेशा है कि इस क्षेत्र में अभी भी माओवादियों की आवाजाही है। पुलिस के अनुसार बस्तर में फोर्स का दबाव बढ़ने के कारण माओवादी धमतरी के जंगलों में शरण लेते हैं। धमतरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को एएसपी शैलेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी के जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग आपरेशन पर थाना…

Read More

जगदलपुर सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा है। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक जा पहुंचे हैं। रविवार को पहाड़ी के ऊपर अभियान जारी रहा। पहाड़ी से माओवादियों के डंप सामान, बंकर और आइईडी मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने अभियान के दूसरे दिन तीन माओवादियों को ढेर करने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से कोई भी…

Read More

रायपुर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग उठ रही है। इसी बीच कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। कुनकरी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे यूडी मिंज ने अपने सोशल मीडिया में भारत और सेना के खिलाफ विवादित पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि अगर पाकिस्तान से भारत युद्ध करता है तो उसकी हार निश्चित है। विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर तेजी से वायरल हो रही है। क्या लिखा है कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस विधायक यूडी मिंज ने अपने फेसबुक…

Read More

गरियाबंद: छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है. ग्राम खैरझिटी की एक सात माह की गर्भवती महिला की इलाज में देरी और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही के चलते मौत हो गई. इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं मृतिका के गुस्साए परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों के अनुसार, विकासखंड छुरा के ग्राम खैरझिटी निवासी ममता गोंड (उम्र 27 वर्ष) को शुक्रवार सुबह पेट में तेज दर्द हुआ. सुबह 9 बजे के करीब परिजनों ने तत्काल महतारी एक्सप्रेस 102 सेवा पर कई बार कॉल…

Read More

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम टेमरी में कमलदास मानिकपुरी (20) का शव उसके घर में खाट में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह देखा तो तुरंत थाने में सूचना दी। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव खून से लथपथ मिला। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का…

Read More

जगदलपुर. बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. यहां छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र के जवानों ने मोर्चा संभाला है. बिहार व झारखंड से भी सुरक्षा बल पहुंचने की खबर है. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर जवानों के घेरे में फंसे नक्सलियों की बड़ी लिस्ट लल्लूराम डॉट कॉम के हाथ लगी है, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश समेत कई लीडरों के नाम शामिल हैं. दरअसल सरकार ने यह ऐलान कर दिया है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर समेत पूरे देश से…

Read More

रायगढ़ पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए पुलिस प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पाकिस्तानियों को तलाश रही है। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिक को जिले से दबोचा है। दोनों पाकिस्तानी भाई-बहन हैं। फर्जी वोटर ID बनवा कर रह रहे इसके साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि भाई-बहन पाकिस्तानी है। दोनों ही रायगढ़ में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। इनके पास वैध पासपोर्ट…

Read More

दुर्ग: चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए का बारदाना जलकर खाक हो गया। आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरी घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है, भवानी राइस मिल के बारदाना गोदाम में आग लग गई. आग ने देखते…

Read More