वास्तुशास्त्र का महत्व बहुत अधिक है, आजकल हर घर में हर व्यक्ति द्वारा वास्तु के नियमों का पालन करने का प्रयास किया जाता है. क्योंकि घर में रखी हर एक चीज का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. ऐसे में गलत चीजों का घर में होना या फिर दिनचर्या में होने वाली कुछ ऐसे काम जो कि हमारे जीवन पर बुरे प्रभाव डालें, इनका हमें बेहद खास ध्यान रखना होता है. कि कभी भी घर में रखी इन पांच चीजों को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा करने से आपके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इनसे…
Author: News Desk
घर के दरवाजे पर या बाहर आसपास नींबू और कनैल का पेड़ नहीं लगना चाहिए. दरअसल बताया जाता है कि नींबू कांटेदार होता है और इससे आप जो जीवन जी रहे हैं उसमें परेशानी आ सकती है कांटे की तरह और दूसरा कनैल जो है उसे अंधकार का प्रतीक माना गया है. ऐसे में घर के बाहर दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र में घर के दरवाजे पर लगाए जाने वाले पेड़ों का विशेष महत्व है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, घर के दरवाजे पर लगाए गए पेड़ सिर्फ घर की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाते हैं, जबकि वे समृद्धि और…
सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग इस बात को जरूर मानते हैं कि पीपल के पेड़ को घर आंगन या अपने दरवाजे पर नहीं लगाया जाता है, क्योंकि यह अशुभ की निशानी मानी जाती है. जबकि हर शनिवार को पीपल में जल अर्पित किया जाता है, पूजा किया जाता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष को देव वृक्ष कहा जाता है. ऐसा बताया जाता है कि पीपल के पेड़ में बहुत सारे देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए अधिकतर पीपल के पेड़ देवस्थान पर…
मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्याऐं सुलझ जाएंगी। वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो आपको किये पर पछताना ही पड़ेगा। मिथुन राशि :- मानसिक कार्य में सफलता तथा सहयोग, संतोष होगा, धन लाभ। कर्क राशि :- विरोधियों का समर्थन फलप्रद होगा तथा शुभ कार्य के योग अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में बनी ही रहेगी। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में पूर्ण प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, धन लाभ तथा हर्ष होगा। तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद होगा तथा रुके…
रायपुर : हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि – आज कांकेर जिले में 7…
रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सौजन्य भेंट की। आनंदी बेन पटेल अभी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
रायपुर : शिक्षा सचिव परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा…
इंदौर: इंदौर के पलासिया इलाके में एक मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. 'केयर ग्लोबल इंडिया' नाम की कंपनी ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर आंखों के उपकरण देने का वादा किया और लाखों रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पलासिया पुलिस के मुताबिक 'श्री गणेश नेत्रालय' के संचालक डॉ. महेश अग्रवाल ने अपने क्लीनिक के लिए नेत्र रोग उपकरण की जरूरत के चलते अपने परिचितों से संपर्क किया। इसी दौरान गाजियाबाद के इंदिरापुरम…
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों…
भोपाल : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए। कंटिजेन्ट का भोपाल में शुक्रवार को स्वागत किया गया। एनसीसी के कंटिजेन्ट दल में 136 कैडेट शामिल थे। इन्होंने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2000 कैडेटस के साथ 30 दिन से अधिक समय तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हिस्सा लिया। इस वर्ष मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय के कैडेटों ने 18 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित राज्यपाल और मुख्यमंत्री आर.डी.सी. दल…