Author: News Desk

MP Weather News: मध्य प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है. एक बार फिर पिछले 24 घंटे में तापमान नीचे गिर गया है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. ऐसी उम्मीद की जा रही कि सर्द हवाएं आने वाले कुछ दिनों तक अपना असर दिखाएंगी. मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. भोपाल में पारा 6.8 डिग्री नीचे उतर गया. यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…

Read More

पानीपत के जीटी रोड एलिवेटेड हाइवे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में थार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान तिहाड़ जेल में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करनाल के समालखा गांव का निवासी था। हादसे का कारण और घटनास्थल का हाल हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर…

Read More

जालंधर में कस्बा फिल्लौर के गांव छोकरां में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने से नौजवान की मौत हुई है। शव गांव के रास्ते पर खेत से मिला। पास ही नशे का इंजेक्शन भी पड़ा मिला है। युवक लाडोवाल के पास एक गांव से इंजेक्शन लेकर आया था। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके के बहुत से युवक वहां नशा लेने जाते है। इलाके में सब्जी और अन्य सामान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है…

Read More

76वें गणतंत्र दिवस (गणतंत्र दिवस 2025) देशभक्ति के मौके पर कुछ बेहतरीन गानों को सुना जा सकता है। खासकर अपने बच्चों को इस तरह के सॉन्ग सुनाएं ताकि उनके अंदर भी देश के प्रति प्रेम की भावना चरम पर पहुंच सके। आज आपके साथ भारतीय लोगों के कुछ पसंदीदा देशभक्ति के गानों की लिस्ट (देशभक्ति गीत) लोकतंत्र की आत्मा भारत के संविधान को कहा जाता है। वहीं, भारतीय संविधान का जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को माना जाता है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में देश का संविधान तैयार हुआ था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया…

Read More

तरनतारन। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वरियां में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित जसकरन सिंह ने पहले पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया फिर एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ डाली। आरोपित हुआ गिरफ्तार, 2020 से था फरार सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपित जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित अभी फरार हैं। थाना चोहला साहिब के एडिशनल एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि गांव वरियां के जसकरन सिंह के खिलाफ 1 मई…

Read More

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। नोट में उन्होंने कहा है कि नक्सल कमांडर दामोदर उर्फ ​​चोखा राव जिंदा है। कांकेर में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत नहीं हुई है। नक्सल नेता समता ने पुलिस पर नक्सलियों के नाम से फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि मुठभेड़ में नक्सल कमांडर दामोदर मारा गया है। अब नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने…

Read More

बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा और चुम दरांग बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने और चुम दरांग ने टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई थी। शो के दौरान इनके बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री देखी गई। करण वीर मेहरा ने चुम दरांग के लिए अपनी फीलिंग्स को भी जाहिर किया था लेकिन तब चुम दरांग ने कहा था कि शो से बाहर जाने के बाद ही इस सब्जेक्ट पर बात करेंगे। ऐसे में करण और चुम दरांग के फैंस काफी निराश हुए। हाल ही में इस जोड़ी को साथ…

Read More

रायपुर. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा भारत सरकार ने की है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से इंस्पेक्टर महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा 11 अधिकारियों को वीरता पदक और 10 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल दिए जाएंगे. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से इंस्पेक्टर महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा.…

Read More

हिना खान को लोगों के बीच पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से मिली। अक्षरा के किरदार में उनके अभिनय की खूब सराहना की गई। इन दिनों एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं, लेकिन अब उन्होंने काम पर वापसी करने का फैसला ले लिया है। जल्द ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस को गृह लक्ष्मी शो में देखा जाएगा। इस बीच हिना ने खुलासा किया है कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभाने से पहले थोड़ी डरी हुई थीं। टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान छोटे पर्दे के सीरियल्स से लेकर रियलिटी शो बिग…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में 30 साल का युवक 7 साल से जंजीरों में जकड़ा हुआ था. आरोप है कि मां ने बेटे को बंदी बनाकर रखा था. वजह उसका मानसिक असंतुलन है. सर्दी हो या गर्मी, वह इसी तरह जंजीरों में बंधा रहता था. युवक के कैद होने की जानकारी जब एनजीओ को लगी तो टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गई. इस दौरान मां ने जमकर विरोध भी किया. फिर काफी मशक्कत के बाद युवक को वहां से निकाला गया. फिलहाल इस युवक को इलाज के लिए मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. यह चौंकाने वाला…

Read More