रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव डैम से निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली में पढ़ता था और अपनी कॉलेज की छुट्टी में रायगढ़ आया हुआ था। जहां आज मंगलवार की शाम…
Author: News Desk
लखीसराय: लखीसराय में बदमाशों ने चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी. आरोपी युवक की हत्या कर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए. घटना के बाद ट्रेन के कोच में कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही ट्रेन को रोका गया और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास से जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. ट्रेन के कोच में युवक की हत्या से लोग दहशत में आ गए. बदमाशों ने युवक के सिर पर गोली मारी थी, जिससे उसकी…
टोहाना। टोहाना के पूर्व विधायक व इनेलो नेता चौधरी कर्म सिंह डांगरा का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक निशान सिंह सहित इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिंदल अस्पताल में चल रहा था इलाज बता दें कि कर्म सिंह डांगरा पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे तथा हिसार के जिंदल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। बता दें कि कर्म सिंह 1977…
भोपाल। भाजपा द्वारा गणतंत्र दिवस की बेला में पूरे प्रदेश में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत पार्टी की ओर से हर संभागीय मुख्यालय पर रैली और सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं का कार्यक्रम आने का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इस टोली में शामिल प्रदेश भाजपा के महामंत्री शरदेंदु तिवारी ने बताया कि पार्टी द्वारा बाबा साहब आंबेडकर और संविधान से जुड़े मुद्दों को आम जनता…
लुधियाना। पंजाब में मंगलवार सुबह अधिकतर जिलों में धूप रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। कई जिलों में अधिकतम तापमान 23.73 और न्यूनतम 10.75 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को कहीं हल्की व कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वीरवार को घनी धुंध पड़ेगी। कश्मीर में हिमपात भी हुआ। फाजिल्का रात रही प्रदेश में सबसे ठंडी पठानकोट में मंगलवार को दिन का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फाजिल्का में रात का तापमान सबसे कम 6.2 डिग्री रहा। अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट दो घंटे 25 मिनट…
रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया का रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी अनुष्का को पढ़ाई करने के लिए दबाव बना रहा था. इसी दबाव के चक्कर में आकर परिजनों से छात्रा का मामूली विवाद हो गया. फिर क्या था, छात्रा घर छोड़कर लापता हो गई. परिजन काफी खोज बीन कर रहे थे. इसी बीच आज रांची के ही धुर्वा डैम से एक लड़की का शव बरामद किया गया. 7 दिन बाद मिला शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकलवाया. उसकी पहचान और तहकीकात में जुट गई थी. इसी बीच यह…
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने मंगलवार को राज्य भर के स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन इस्तमाल पर रोक लगाने को लेकर प्रस्ताव रखा। इसके तहत अगले शैक्षणिक वर्ष से न्यूयॉर्क राज्य के सभी स्कूलों में छात्रों को अपने सेलफोन छोड़ने होंगे। बता दें कि गवर्नर होचुल की इस योजना के लिए विधायकों की स्वीकृति की आवश्यकता होगी और यह योजना स्कूलों में छात्रों को कक्षा, दोपहर के भोजन, और हॉलवे में अपने फोन और अन्य उपकरणों को इस्तेमाल करने से रोकने के लिए है। प्रस्ताव को लेकर गवर्नर होचुल का तर्क गवर्नर होचुल ने प्रस्ताव को लेकर जानकारी…
भोपाल: देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार मप्र को दो नीतियों और एक मिशन समेत कई बड़ी सौगात दे सकती है। मंगलवार को मंत्रालय में प्रमुख प्रस्तावों पर सीएस समेत अफसरों ने मंथन भी किया है। अलग-अलग दौर के मंथन अभी बाकी हैं। बैठक देवी अहिल्या बाई को समर्पित होगी। उन्होंने उद्योग, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक घाटों का जीर्णोद्धार, कुटीर और ग्रामोद्योग की नींव रखने जैसे कई उदाहरण पेश किए थे। सूत्रों के मुताबिक सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट पॉलिसी ला सकती है। धार्मिक शहरों से आगे बढ़कर कई…
न्यूयॉर्क। 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका ने नए राष्ट्रपति के पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, अनुमान है कि 24.6 मिलियन (2.4 करोड़) टेलीविजन दर्शकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह को देखा, यह संख्या 2013 में राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह के बाद सबसे कम रही। मंगलवार को रिपोर्ट में कहा कि दर्शकों की संख्या जो बाइडन के 2021 के उद्घाटन से कम थी, जो 33.8 मिलियन तक पहुंच गई थी, और ट्रंप के व्हाइट हाउस में पहले कदम को 2017 में 30.6 मिलियन दर्शकों…
बिलासपुर । सरकंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी स्कूटी की डिक्की में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 2.6 किलो गांजा और एक स्कूटी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत 78,000 बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार व नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। 19 जनवरी 2025 को सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लिंगियाडीह-दयालबंद…