दिल्ली। गोवा घूमने जाने वाले पर्यटकों को सस्ती दरों पर विला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चार शातिरों को उत्तरी गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस के अनुसार ये ठग अब तक करीब 500 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिसमें बड़ी संख्या NCR के लोगों की है। आरोपित बुकिंग डॉटकॉम वेबसाइट के जरिये खुद को होटल संचालक बताते हुए गोवा में विला की बुकिंग कराने के लिए लोगों से ऑनलाइन पैसे ऐंठते थे। ये मामला गोवा से जुड़ा होने के कारण दिल्ली पुलिस ने गोवा के डीजी आलोक कुमार…
Author: News Desk
अमेरिका के राज्य अलबामा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अलबामा के मुर्दाघर के एक पूर्व कर्मचारी को हाल ही में शव के अंग को बेचने के लिए 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है, कर्मचारी ने फेटल टिश्यू तक बेच दिया था। 37 साल के कैंडेस चैपमैन स्कॉट ने मेडिकल साइंसेज एनाटोमिकल गिफ्ट प्रोग्राम के लिए अर्कांसस विश्वविद्यालय के मानव अवशेषों को पेंसिल्वेनिया के जेरेमी ली पॉली को बेच दिया, जिनसे उनकी मुलाकात एक फेसबुक ग्रुप के जरिए हुई थी। 'अब तक के सबसे बुरे अपराध में से एक' इस ग्रुप…
दिल्ली: दिल्ली के भारत नगर इलाके में दुकान से घर जा रहे ज्वेलर की कार से बदमाशों ने बैग चुरा लिया। बैग में करीब एक करोड़ के गहने थे। बदमाशों ने लालबत्ती पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर भारत नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अशोक विहार में ज्वेलरी व्यापारी से चोरी उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को अशोक विहार फेज तीन स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज…
कर्नाटक के रायचूर में एक वाहन के पलटने से तीन छात्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिंधनूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही शवों को शवगृह में और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरहरि मंदिर में पूजा करने आए थे छात्र यह वाहन मंत्रालय संस्कृत पाठशाला के छात्रों को ले जा रहा था जो नरहरि मंदिर में पूजा करने के लिए हम्पी की तीर्थयात्रा पर थे। पुलिस…
भोपाल । सवा महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थी परीक्षा में असहज महसूस ना हो और उन्हें परीक्षा का पूर्व अभ्यास हो जाए, इसलिए प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। 5 दिन पहले शुरू हुई प्री बोर्ड परीक्षा समापन की ओर है। अब शिक्षकों को एक सप्ताह में परिणाम तैयार कर पोर्टल पर अपडेट करना है। स्कूल शिक्षा विभाग में फरवरी के अंतिम सप्ताह में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू करने का टाइम टेबल जारी किए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है…
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के लिए एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने बुधवार की शाम और रात के समय एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश की वजह से आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान 4'C तक कमी आने के संकेत हैं. मौसम विभाग के दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट IMD की ओर से जारी…
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आपराधिक अपीलों की बड़ी संख्या से निपटने के लिए उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों (अस्थायी न्यायाधीशों) की नियुक्ति का सुझाव दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की विशेष पीठ ने कई उच्च न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि अकेले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 63,000 आपराधिक अपीलें लंबित हैं। शीर्ष अदालत ने कहा है कि इसके लिए अप्रैल 2021 में पारित फैसले की शर्तों में बदलाव पर विचार कर सकती है। शीर्ष अदालत ने अप्रैल, 2021 में फैसला दिया था कि उच्च न्यायालयों…
दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. मंगलवार 21 जनवरी को दो निगम पार्षद और एक पूर्व विधायक AAP को छोड़ कर BJP में शामिल हो गए. इसके अलावा सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी ने BJP का दामन थाम लिया. मंगलवार को घोंडा से साल 2015-20 में विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए BJP के साथ चले गए. इसके अलावा भजनपुरा से निगम पार्षद रेखा रानी और ख्याला से पार्षद शिल्पा कौर BJP में शामिल हो गईं. इन्हें हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी और कमलजीत सहरावत ने BJP में…
मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास अगले दो दिन बादल गरज सकते हैं और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में कोहरा भी हो सकता है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर था। उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर रहेगा दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में भी अगले दो दिन हल्की वर्षा हो सकती है। इधर जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर मंगलवार को हिमपात हुआ। जबकि हिमाचल और उत्तराखंड हिमपात होने की संभावना…
दिल्ली: BJP नेता प्रवेश वर्मा के पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान पर AAP की ओर से पटलवार किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा दिल्ली में पंजाबियों को संख्या ज्यादा है, यहां पर लाखों पंजाबी अपने परिवारों के साथ रहते हैं. इन पंजाबी परिवारों के पूर्वजों ने भारत के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं. BJP ने दिल्ली में रहने वाले पंजाबियों का अपमान किया है. यहां लाखों ऐसे पंजाबी भी हैं जो रेफ्यूजी हैं, बंटवारे के मुश्किल समय में अपने शहर को छोड़कर यहां आ कर बस गए और तब से…