Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

    By June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने उत्तरी अमेरिका में तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'कल्कि 2898 एडी' फिल्म को लेकर उत्तरी अमेरिका में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म प्री-बुकिंग के मामले में आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में, खबर आई थी कि फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही 2 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 16.72 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और अब यह आंकड़ा भी पीछे छूट चुका है। 

    उत्तरी अमेरिका में अब तक इतनी कमाई कर चुकी है फिल्म

    ताजा खबर यह है कि 'कल्कि 2898 एडी' ने अब उत्तरी अमेरिका में $2.5 मिलियन (भारतीय मुद्रा में 20.89 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस आंकड़े से साफ है कि वहां फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं और दर्शक इस साइंस फिक्शन फिल्म को देखने के लिए खासे उतावले हैं। प्री-बुकिंग के इन आंकड़ों से फिल्म के निर्माता भी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि $2.5 मिलियन में से $2 मिलियन (16 करोड़ रुपये) अकेले यूएसए में कमाए गए है।

    लोगों को भा रहा दूसरा ट्रेलर 

    शुक्रवार (21 जून) को 'कल्कि 2898 एडी' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नए ट्रेलर में मालविका नायर भी दिखाई दीं। उनके किरदार को लेकर कहा जा रहा है कि वो महाभारत की उत्तरा का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म को रिलीज होने में अब काफी कम वक्त बचा है। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज होगी।

    3 घंटे लंबी है फिल्म

    'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन ने अभिनय किया है। अन्य कलाकारों में मृणाल ठाकुर, मालविका नायर, शोभना, पशुपति, राजेंद्र प्रसाद, अन्ना बेन और ब्रह्मानंदम भी शामिल हैं। इसका निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 56 सेकंड की है।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात’: जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत….

    May 7, 2026

    ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय…

    May 7, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल…

    May 7, 2026

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.