Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»पटरी से उतरे मालगाड़ी के आठ डिब्बे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रूट
    राज्य

    पटरी से उतरे मालगाड़ी के आठ डिब्बे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रूट

    By July 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी स्टेशन के पास एक रेल हादसा हो गया। यहां एक मालगाड़ी के कुल आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी दिल्ली से अमृतसर जा रही थी।करनाल पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश ने हादसे को लेकर कहा कि आज सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर हमें सूचना मिली कि करनाल के तरावड़ी स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है।ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जबकि दो पहिए निकल गए हैं। मालगाड़ी कैसे पटरी से उतरी इसकी जांच चल रही है।

    इंस्पेक्टर दिनेश ने कहा कि पटरियों पर से मलबा हटाया जा रहा है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, हम इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर ट्रेनें रोक दी गई हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरुआत में हरियाणा के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि, उस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।

    ये ट्रेनें हुई प्रभावित

    करनाल में तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें अमृतसर-नई दिल्ली रेल मार्ग प्रभावित हो गया है।रेलवे की ओर से इस हादसे के कारण पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22429), शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) को रद कर दिया गया है, जबकि नई दिल्ली अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12029) और आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) को वाया शाकुर बस्ती, जाखल, धुरी से रवाना की गई।इसके अलावा रेलवे की तरफ से माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस भी डायवर्ट करके चलाया गया है।

    Related Posts

    किसानों की सुविधा सर्वोपरि, रकबा सुधार के लिए बालोद जिला प्रशासन की त्वरित पहल….

    November 19, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की…..

    November 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश….

    November 19, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई….

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…..

    November 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.