Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, कहीं हल्की तो कहीं जमकर बरसेंगे बादल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, कहीं हल्की तो कहीं जमकर बरसेंगे बादल

    By July 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, कहीं हल्की तो कहीं जमकर बरसेंगे बादल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में इन दिनों गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। प्रदेश में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों के जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण भाग में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी होने की संभावना है। हालांकि ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी और गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। इसके बाद फिर प्रदेशभर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तरी पंजाब से उत्तर हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप हिमालय और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण और असम होते हुए मिजोरम तक समुद्र तल से 0. 9 किलोमीटर पर स्थित है। एक चक्रवती परिसंचरण उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में रहा। राजधानी रायपुर में 30.5, माना एयरपोर्ट में 30, बिलासपुर में 28.2, पेंड्रा रोड में 27.6, अंबिकापुर में 26.9, जगदलपुर में 30.9 और दुर्ग में 29.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

    Related Posts

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.