Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल 
    मनोरंजन

    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल 

    By July 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और इसका जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है. 600 करोड़ के बजट में बनीं कल्कि 2898 एडी वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर ली है. प्रभास की फिल्म ने दो हफ्तों में ही अपना बजट पूरा कर लिया है. फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखा जाए तो ये बहुत आगे निकल चुका है.

    कल्कि के हिंदी वर्जन ने भी शानदार कलेक्शन किया है. 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हिंदी भाषा में ये फिल्म कर चुकी है. पहले फिल्म का तेलुगू वर्जन ज्यादा कमाई कर रहा था और हिंदी वर्जन कम लेकिन अब हिंदी वर्जन ने बाजी मार ली है और आगे निकल गई है.

    इंडिया में कमाए 600 करोड़

    कल्कि 2898 एडी ने इंडिया में 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 468 करोड़ कमा लिए थे. उसके बाद दूसरे हफ्ते का टोटल कलेक्शन मिलाकर 616 करोड़ कमा लिए हैं. दो हफ्ते में इतना कलेक्शन मायने रखता है. अभी भी इसका हिंदी वर्जन वीकेंड पर अच्छी कमाई कर लेगा.

    वर्ल्डवाइड कर ली इतनी कमाई

    कल्कि 2898 एडी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज 221 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 837 करोड़ हो गया है. ये नंबर जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा.

    इंडियन 2 का पडे़गा असर

    कल्कि 2898 एडी की कमाई पर आज रिलीज हुई इंडियन 2 का असर पड़ सकता है. कमल हासन की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है. इंडियन 2 के रिव्यू अच्छे हैं इस वजह से वो बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है.

    कल्कि 2898 एडी की बात करें तो इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है. इसमें प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन लीड रोल में नजर आए हैं.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.