Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई में 20वें दिन फिर से आई तेजी, 600 करोड़ से थोड़ी सी दूरी
    मनोरंजन

    ‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई में 20वें दिन फिर से आई तेजी, 600 करोड़ से थोड़ी सी दूरी

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नाग अश्विन निर्देशित और प्रभास और दीपिका पादुकोण-स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाई हुई है. य़े फिल्म बाक्स आफिस पर रिलीज होने के साथ धुआंधार कमाई कर रही है. हालांकि फिल्म की कमाई में रिलीज के तीसरे हफ्ते में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. बावजूद इसके ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

    ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई?

    ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यहां तक कि प्रभास स्टारर ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी लेटेस्ट रिलीज अक्षय कुमार की सरफिरा और कमल हासन की इंडियन 2 से ज्यादा कमाई कर रही है. दरअसल इस साइंस फिक्शन फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है जिसके चलते ‘कल्कि 2898 एडी’ तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है. हालांकि अब फिल्म का बिजनेस भी कम हो रहा है.

    ‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में ‘कल्कि 2898 एडी’ का कलेक्शन 128.5 करोड़ रहा. वहीं तीसरे हफ्ते के थर्ड फ्राइडे फिल्म ने 6 करोड़, तीसरे शनिवार फिल्म ने 14.35 करोड़, तीसरे रविवार 16.45 करोड़ और तीसरे सोमवार 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

    ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर है ‘कल्कि 2898 एडी’

    ‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई में तीसरे मंगलवार एक बार फिर तेजी देखी गई है. वहीं प्रभास की इस फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी और इसी के साथ ये फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ के लाइफटाइम कलेक्शन 643.87 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के भी काफी नजदीक पहुंच गई है.

    बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ मल्टीस्टारर फिल्म है. 600 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.