Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया
    छत्तीसगढ़

    रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया

    By July 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ के रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया। उन्होंने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि- अमेरिका, इंग्लैंड और जापान में हिंदुस्तानी होटल लिखा होता है, लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। ऐसी स्थिति हमारे देश में नहीं बननी चाहिए और इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। जहां भी वेज-नॉनवेज दोनों मिलता है, तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।

    प्रशासन की टीम ने बड़े खाद्य संस्थानों में दी दबिश
    दूसरी तरफ रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को कई बड़े खाद्य संस्थानों में दबिश दी। टीम की जांच में ने फेमस कंपनी के पिज्जा, फ्राइड चिकन और मोमोस की गुणवत्ता सही नहीं मिली है। जांच के बाद केएफसी और पिज्जा हट को नोटिस दिया गया है। वहीं, मोमोस अड्डा को बंद करवा दिया गया। मेग्नेटो माल स्थित केएफसी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच में पाया कि खाद्य पदार्थ को तलने वाले तेल का उपयोग गुणवत्ता समाप्त होने के बाद भी किया जा रहा था।

    एक ही फ्रीजर में रखा था वेज और नॉनवेज
    इसके अलावा सिटी सेंटर मॉल स्थित पिज्जा हट में भी बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। यहां वेज और नानवेज के लिए अलग फ्रीजर नहीं मिला। एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया गया। इसके अलावा यहां काम करने वाले कर्मचारियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया। जबकि हर छह माह में कर्मचारियों की मेडिकल जांच कराना आवश्यक है। इस संबंध में 14 दिन में सुधार करने का नोटिस जारी किया गया है।

    टीम ने यहां की कार्रवाई
    1. पिज्जा हट
    – वेज एवं नानवेज के लिए अलग फ्रीजर नहीं पाया गया।
    – एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना नहीं पाया गया।
    – संस्था के कार्यरत कर्मियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया।
    – इस संबंध में 14 दिन में इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

    2. मोमोस अड्डा
    – एक्सपायर्ड सूजी आटा लगभग 4 किलोग्राम पाया गया।
    – एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना नहीं पाया गया।
    – मोमोस के लिए मैदा में गंदगी पाए जाने पर लगभग 25 किलोग्राम मैदा को नष्ट कराया गया साथ ही नमूना जांच के लैब भेजा गया।
    – वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने पर दुकान बंद रखने का निर्देश दिया।

    3. जन्नत बेकरी
    – अस्वच्छ स्थितियों में रखे गए लगभग 100 किलोग्राम कच्चे माल को तत्काल नष्ट कराया गया।

    4. अमानत बेकरी
    – अस्वच्छ स्थितियों में रखे गए लगभग 650 किलोग्राम क्रीम रोल खमीर को तत्काल नष्ट कराया गया।

    Related Posts

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन….

    July 5, 2026

    महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक….

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.